मंगलवार, 22 मई, 2012 | 19:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
  Image Loading अन्य फोटो
डॉन-2
विशाल ठाकुर
First Published:23-12-11 10:52 PM
Last Updated:24-12-11 11:24 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
डॉन (शाहरुख खान) अब मलेशिया में है और आज भी 11 मुल्कों की पुलिस उसका इंतजार कर रही है। लेकिन  कैसा हो कि डॉन खुद को ही पुलिस के हवाले कर दे और पुलिस से सौदेबाजी भी करने लगे। खासतौर पर उन दो भारतीय जासूसों रोमा (प्रियंका चोपड़ा) और मिस्टर मलिक (ओमपुरी) के साथ, जिनका डॉन से पुराना बैर है। डॉन ऐसा ही चाहता है और ऐसा करता भी है, लेकिन वो ऐसा क्यों कर रहा है, इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

शाहरुख खान अपनी जिंदगी के पहले फिल्मी सीक्वल के साथ एक बार फिर परदे पर हैं। डॉन उनके पसंदीदा किरदारों में से एक है, जिसे निभाने में उन्हें बड़ा मजा आता है। लेकिन ‘डॉन-2: दि किंग इज बैक’ देखने के लिए जिज्ञासा केवल शाहरुख की वजह से पैदा नहीं होती। डॉन-2 की मेकिंग के साथ नाम जुड़ा है निर्देशक फरहान अख्तर का, जो करीब पांच साल बाद डॉन के ही सीक्वल के साथ लौटे हैं। इस बीच उन्होंने एक्टिंग की, गीत गाए, अपने प्रशंसकों की लिस्ट में इजाफा किया और  साथ ही साथ डॉन को नए सिरे से गढ़ते गए।

एक नई कहानी के तहत फरहान और उनकी राइटिंग टीम ने इस बार डॉन के सामने एक नई मुसीबत पेश की है। एशिया और यूरोप का ड्रग माफिया डॉन की जान का प्यासा है। इनसे बचने के लिए डॉन खुद को पुलिस के हवाले कर देता है और जेल में मिलता है अपने पुराने साथी पूर्व डीसीपी डिसिल्वा उर्फ वरधान (बोमन ईरानी) से। वैसे वरधान को जेल भिजवाने में भी डॉन का ही हाथ था, लेकिन अब डॉन वरधान की मदद से जेल से निकलने की योजना बनाता है, जिसमें वह सफल भी होता है। यहीं से शुरू होती है डॉन की अगली योजना, जो बर्लिन की एक बैंक रॉबरी पर अपना निशाना साधती है।

इधर, रोमा और मलिक भी डॉन को फिर से ढूंढ़ने में लगे हैं। लेकिन डॉन बैंक रॉबरी के लिए अपने शिकार जे.के. दीवान (अली खान) को फंसा चुका है। अब बैंक तक पहुंचने के लिए डॉन को चाहिए एक हैकर और कुछ गुंडे। समीर (कुणाल कपूर) उसकी मदद करता है और बैंक के खुफिया तंत्र को अपने कब्जे में कर लेता है। रॉबरी वाले दिन सब कुछ डॉन के प्लान के मुताबिक हो रहा होता है, लेकिन एक आदमी की गलती से तबाही मच जाती है, जिसे डॉन नहीं बख्शता।

बेशक फरहान अख्तर ने कहानी को नए सिरे से लिखा है, लेकिन ऐसा प्लाट दजर्नों हॉलीवुड फिल्मों में पहले भी देखा जा चुका है। पर फरहान ने फिल्म की गति को तेज रखते हुए फिल्म में जिज्ञासा बनाए रखी है। लेकिन एक कन्फ्यूजन थोड़ा परेशान कर देता है, जब रोमा से डॉन को मारने के लिए कहा जाता है और वह गोली नहीं चलाती। क्या उसे अपने जानी दुश्मन से प्यार हो जाता है? यह सवाल भी उठता है कि बैंक रॉबरी का सारा ड्रामा डॉन और इंटरपोल के बीच चल रहा होता है, तो बर्लिन पुलिस क्या कर रही होती है?

हालांकि फिल्म में शाहरुख का क्रेज बांधे रखता है। कई सीन्स में वह बेहद स्टाइलिश लगे हैं। एक्शन सीन्स उन पर कम फबते हैं, लेकिन संवाद अदायगी से वह मन मोह लेते हैं। लारा दत्ता केवल ग्लैमरस लगी हैं और प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर चुस्त किरदार निभाने की केवल कोशिश भर की है। ओमपुरी एक रिटायर्ड होने जा रहे जासूस ही लगे हैं। बोमन ईरानी ने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया है, जो अंत तक नहीं समझ पाता कि उसके साथ क्या हो रहा है। कुणाल कपूर ओके रहे। अली खान ने अपना किरदार बखूबी निभाया।

कुल मिलाकर डॉन-2 एक बढ़िया एक्शन फिल्म है, जिसमें स्टार पावर तो है ही, एंटरटेनमेंट भी है।

सितारे: शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी, लारा दत्ता, ओम पुरी, अली खान, कुणाल कपूर, नवाब शाह
निर्देशक, लेखक, संवाद: फरहान अख्तर
निर्माता: फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी
बैनर: एक्सेल एंटर. रिलायंस एंटरटेनमेंट
गीत: जावेद अख्तर
संगीत: शंकर-एहसान-लॉय

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°