दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
'प्राण साहब के लिए कुछ विशेष करना चाहता हूं'
मुम्बई, एजेंसी
First Published:26-04-12 06:03 PM
फिल्म 'ज़ंजीर' के रिमेक में शेर खान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा है कि वह महान अभिनेता प्राण के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। वर्ष 1973 में बनी मूल 'ज़ंजीर' में यह किरदार प्राण ने किया था।
39 वर्षीय अर्जुन ने पत्रकारों को बताया कि यह कैमियो जैसा किरदार है। मुझे फिल्म पर 10 से 12 दिन काम करना पसंद है। इसमें मैं प्राण साहब वाला किरदार कर रहा हूं और मैं समझता हूं कि वह बहुत मजेदार किरदार है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने कहा कि मैं प्राण साहब के लिए कुछ विशेष करना चाहता हूं क्योंकि मैं इस भूमिका को उस वक्त से पसंद करता हूं, जब मैंने इसे बचपन में देखा था।
इससे पहले अर्जुन 'डॉन' फिल्म के रिमेक 'डॉन : द चेज बिगिंस' में भी मूल फिल्म में प्राण द्वारा निभाया गया किरदार कर चुके हैं। प्राण को फिल्मों में खलनायक और विशिष्ट सकारात्मक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
वैसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अर्जुन प्रकाश झा की नक्सल आंदोलन पर आधारित फिल्म 'चक्रव्यूह' का भी बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह एक खूबसूरत फिल्म है। 'चक्रव्यूह' देश में जारी नक्सल आंदोलन के मुद्दे पर आधारित है। यह बहुत मजबूत, शक्तिशाली और बहस का मुद्दा है। मैं समझता हूं कि लोगों को पता होना चाहिए कि हम फिल्म के माध्यम से किस समस्या से निपटना चाहते हैं।
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं पुलिस अफसर की भूमिका में हूं। मेरा नाम एसपी आदिल खान है और वह पुलिस में नौकरी करने वाले अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है। फिलहाल वह मधुर भंडारकर की फिल्म 'हेरोइन' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
50

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
