शनिवार, 18 मई, 2013 | 13:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
केनेडी पर बन रही फिल्म 'पार्कलैंड' में दिखेंगे ज़ैक
लॉस एंजिलिस, एजेंसी
First Published:21-12-12 10:55 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ली डैनियल की थ्रिलर फिल्म 'द पेपरब्वॉय' में काम करने के बाद पूर्व डिज्नी कलाकार ज़ैक एफ्रॉन अब पीटर लैंडसमैन की 'पार्कलैंड' में दिखेंगे। यह फिल्म राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की घोर हत्या पर आधारित है।
   
एस शोबिज की खबर के अनुसार, 25 वर्षीय इस अभिनेता की भूमिका के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है हालांकि वे कई जाने माने अभिनेताओं के साथ काम करेंगे। इनमें ऑस्कर विजेता मार्सिया गे हार्डेन और बिली बॉब थॉन्टन के साथ ऑस्कर नामांकित पॉल गियामाटी और जैकी वेवर भी शामिल हैं।
   
प्लेटोन के टॉम हैंक्स और गैरी गोएटजमैन फिल्म के निर्माता हैं जबकि एक्सक्लूसिव मीडिया कंपनी आर्थिक मदद देगी। पार्कलैंड विंसेंट बुहलिओसी की ऐतिहासिक किताब रिक्लेमिंग हिस्ट्री द एसेसिनेशन ऑफ प्रेसिडेंट जॉन एफ कैनेडी पर आधारित है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°