बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल
प्रतिबद्ध कलाकार हैं ईशा : विक्रम
चेन्नई, एजेंसी
First Published:04-01-13 04:49 PM
तमिल अभिनेता विक्रम अपनी सह-अभिनेत्री ईशा शेरवानी को बहुत व्यवसायिक व प्रतिबद्ध कलाकार बताते हैं। आने वाली फिल्म ‘डेविड’ में दोनों ने साथ में काम किया है।
विक्रम ने कहा कि एक कलाकार के रूप में ईशा की प्रतिबद्धता से मैं चकित हूं। उन्होंने फिल्म में एक मूक-बधिर लड़की का किरदार किया है। मुझे अब भी याद है कि कोई विशेष दृश्य शूट होने से पहले ही वह अपने किरदार में डूब जाती थीं और एक मूक-बधिर लड़की की तरह व्यवहार करती थीं।
उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि मैं ईशा से बात कर रहा हूं और वह जवाब नहीं दे रही हैं क्योंकि वह पहले से ही अपना किरदार निभाना शुरू कर देती थीं।
फिल्म में जीवा, तब्बू, लारा दत्ता, नील नितिन मुकेश व विनय विरमानी भी अभिनय कर रहे हैं। जीवा फिल्म के तमिल संस्करण में ही अभिनय कर रहे हैं जबकि अन्य कलाकार हिंदी व तमिलि दोनों संस्करणों में भूमिकाएं निभाएंगे।
बिजॉय नाम्बियार ने फिल्म का निर्देशन किया है। गेटवे फिल्म्स व रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसका सह-निर्माण किया है। फिल्म के दोनों संस्करण एक फरवरी को प्रदर्शित होंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
