पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
नवविवाहित विद्या, सिद्धार्थ के लिए पार्टी
मुम्बई, एजेंसी
First Published:05-01-13 05:03 PM
बॉलीवुड के नवविवाहित जोड़े विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर के सम्मान में शुक्रवार रात यहां एक पार्टी रखी गई। पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की।
यूटीवी प्रमुख रोनी स्क्रूवाला और उनकी पत्नी जरीन ने यहां ब्रीच कैंडी स्थित अपने अपार्टमेंट में विद्या और सिद्धार्थ के लिए पार्टी दी थी।
पार्टी में बच्चन परिवार से अमिताभ, जया, अभिषेक और ऐश्वर्या ने शिरकत की। अन्य मेहमानों में फिल्मकार करन जौहर, अभिनेता अनिल कपूर, अभिनेत्री रेखा, फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी व अन्य हस्तियां मौजूद थीं।
कैटरीना कैफ, रितिक रोशन और उनका परिवार, राजकुमार हीरानी, अरबाज खान व प्रकाश झा भी इसमें शामिल हुए। मेहमानों ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे पार्टी में आना शुरू किया और सबसे अंत में शाहरुख खान 1.45 बजे पहुंचे।
विद्या और सिद्धार्थ का विवाह 14 दिसम्बर, 2012 को हुआ था। उन्होंने एक निजी समारोह में तमिल और पंजाबी दोनों पद्धतियों से विवाह किया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
