29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
विद्या ने शादी से पहले पूरी की 'घनचक्कर’
मुम्बई, एजेंसी
First Published:04-01-13 02:37 PM
निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने काम को लेकर विद्या बालन के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि शादी से पहले ही उन्होंने फिल्म ‘घनचक्कर’ की शूटिंग पूरी कर ली।
विद्या ने 16 दिसम्बर को यूटीवी के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ राय कपूर से शादी कर ली। गुप्ता ने कहा कि विद्या बहुत पेशेवर हैं और उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है। शादी से पहले ही उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली।
‘घनचक्कर’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें विद्या के साथ इमरान हाशमी भी हैं।
फिल्म के दूसरे शेडयूल के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा कि हमने ‘घनचक्कर’ का पहला शेडयूल मुम्बई के चेम्बुर में पूरा किया। अब हम जनवरी के मध्य में दूसरा शेडयूल पूरा करेंगे। दूसरा शेडयूल मुम्बई के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा। केवल 20 प्रतिशत शूटिंग बची हुई है।
‘घनचक्कर’ यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ गुप्ता की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह ‘आमिर’ तथा ‘नो वन किल्ड जेसिका’ बना चुके हैं। यह फिल्म 21 जून को प्रदर्शित होने वाली है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
