शनिवार, 25 मई, 2013 | 15:10 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
 
परिवार है मेरी प्राथमिकता: विक्टोरिया
लंदन, एजेंसी
First Published:12-07-12 10:01 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
‘स्पाइस गर्ल’ बैंड की गायिका विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि उनका परिवार उनकी प्राथमिकता है और वह बच्चों के अनुसार ही अपने कार्यक्रम तय करती हैं।

विक्टोरिया और उनके पति फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम के चार बच्चे ब्रुकलिन, रोमियो, क्रूज और हार्पर हैं। वेबसाइट ‘कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक विक्टोरिया ने कहा कि पति और चार बच्चों के साथ समय बिताना सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत करती हूं लेकिन पति और बच्चे मेरी प्राथमिकता है। मैं दूसरी कामकाजी मांओं से कुछ अलग नहीं कर रही। मेरे चार बच्चे हैं लेकिन मैं अपनी जिंदगी में सफल हूं।

विक्टोरिया मानती हैं कि बच्चों की परवरिश मुश्किल है लेकिन वह अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश कर रही हैं।

विक्टोरिया ने कहा कि मां बनना बहुत मुश्किल है। यहां कोई नियम नहीं होता, मैं बस वही कर रहीं हूं जो मैं डेविड और उनके लिए कर सकती हूं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°