राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री ने भी ली थी ड्रग्स
मुंबई, एजेंसी
First Published:23-06-12 06:55 PM
Last Updated:23-06-12 06:56 PM
टीवी धारावाहिक जस्सी जैसी कोई नहीं से लोकप्रिय हुए अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री पिछले महीने एक होटल में रेव पार्टी में नशीले पदार्थों के सेवन के दोषी पाए गए 44 लोगों में शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपूर्व अग्निहोत्री उन 44 लोगों में शामिल हैं जो मादक पदार्थों के सेवन के दोषी पाए गए हैं। उनकी पत्नी शिल्पा के नमूने का नतीजा अभी नहीं मिला है।
एक अधिकारी ने कहा कि जुहू में 20 मई को ऑकवुड प्रीमियर होटल में बहुचर्चित रेव पार्टी के दौरान पकड़े गए 92 लोगों में से 44 लोग मादक पदार्थों के सेवन के दोषी पाए गए हैं और अब उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों पर मादक पदार्थों की व्यावसायिक मात्रा रखने का आरोप नहीं है, उन्हें गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल जाएगी। पुलिस ने कहा कि पार्टी में शामिल 46 में से 44 पुरुष मादक पदार्थों का सेवन करने के दोषी हैं। दो लोगों के नमूनों में मादक पदार्थ नहीं मिला है। उनकी पहचान फिल्म निर्देशक रामानंद सागर के पौत्र अमृत सागर और राहुल सुगंध के रूप में हुई है। इस पार्टी में कुल 92 लोग शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि आईपीएल के दो क्रिकेटर वायने पार्नेल और राहुल शर्मा और 38 महिलाओं सहित 46 अन्य लोगों के खून और मूत्र के नमूनों के नतीजे अभी नहीं मिले हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
