सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
टीना ने बांधे राजीव की तारीफों के पुल
मुम्बई, एजेंसी
First Published:14-12-12 04:26 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री टीना देसाई के मुताबिक राजीव खंडेलवाल काफी भावुक इंसान हैं और यह उनके अभिनय में भी नजर आता है। टीना ‘टेबल नम्बर 21’ में राजीव खंडेलवाल के साथ नजर आएंगी।
25 वर्षीय टीना ने एक मीडिया संस्थान में फिल्म के प्रचार के दौरान गुरुवार को कहा कि वह बिना किसी कोशिश के ही भावुक नजर आते हैं और ये चीज उनकी मदद करती हैं। इसलिए जब भी मुझे कोई समस्या होती, मैं उनके पास जाकर पूछ सकती थी कि वह यह कैसे करते हैं और मुझे इसका समाधान मिल जाता था।
टीना का मानना है कि राजीव की वजह से उनका काम भी आसान हो जाता है।
टीना ने 2011 में प्रदर्शित ‘ये फासले’ से अभिनय की शुरुआत की थी और इसके बाद ‘सही धंधे गलत बंदे’ और ‘द बेस्ट एग्जोटिक मेरीगोल्ड होटल’ में अभिनय किया था। वह हाल ही में फिल्म ‘कॉकटेल’ में एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं।
आदित्य दत्त निर्देशित ‘टेबल नम्बर 21’ में प्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल भी अभिनय कर रहे हैं। इसका प्रदर्शन चार जनवरी 2013 को किया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
