पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
'इंकार' में सपना साकार हुआ : सुधीर मिश्रा
मुम्बई, एजेंसी
First Published:23-12-12 04:15 PM
फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा का कहना है कि उनकी नई फिल्म ‘इंकार’ का आइडिया जब उनके दिमाग में आया था तभी से प्रमुख भूमिकाओं के लिए उनके जहन में चित्रांग्दा और अर्जुन रामपाल थे। यह एक सपना था जो साकार हुआ।
सुधीर मिश्रा ने एक मुलाकात में कहा कि अर्जुन ऐसा इंसान नहीं दिखता जो किसी को तंग करेगा और चित्रांग्दा ऐसी महिला नहीं लगती जिसके पास और विकल्प न हों। मैंने किसी और के बारे में सोचा ही नहीं और खुशकिस्मती से कभी-कभी सपने सच भी हो जाते हैं।
सुधीर ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई है जिन्हें ऑफिस में बदलते परिवेश में काम करना सीखना होता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को यह फिल्म देखकर मालूम चलेगा कि महिलाओं और महिला बॉस से कैसे निबटा जाए। ‘इंकार’ में ऑफिस में होने वाले यौन शोषण को दर्शाया गया है। इसमें अर्जुन एक विज्ञापन कंपनी के सीईओ और चित्रांग्दा कॉपी राइटर बनी हैं। फिल्म 18 जनवरी को रिलीज़ होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
