29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
बॉलीवुड के लिए 2012 रहा अभिनेत्रियों के नाम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-12-12 04:35 PM
बॉलीवुड में यह साल अभिनेत्रियों के नाम रहा क्योंकि इस साल विद्या बालन की 'कहानी', करीना कपूर की 'हीरोइन', रानी मुखर्जी की 'अइय्या' और श्रीदेवी की 'इंग्लिश विंग्लिश' ने पुरूषों के वर्चस्व को एक तरह से चुनौती दे डाली।
इसी साल विद्या बालन, करीना कपूर, एशा देयोल और जेनेलिया डिसूजा शादी के बंधन में बंध गईं। साल की शुरूआत विद्या बालन की 'कहानी' से हुई। विद्या पिछले साल अपनी सुपरहिट 'द डर्टी पिक्चर' के जरिए अपनी गजब की अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। कहानी में एक सात माह की गर्भवती महिला के किरदार में विद्या की जमकर सराहना हुई। फिल्म में कोई अन्य बड़ा सितारा मौजूद नहीं था।
विद्या 14 दिसंबर को यूटीवी के प्रमुख सिद्धार्थ राय कपूर के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। बिपाशा का 'राज 3' में भी एक असफल होती सुपरस्टार का किरदार काफी पसंद किया गया और 'राज 3' एक हिट फिल्म साबित हुई।
करीना कपूर को वैसे तो अधिकतर नायक प्रधान फिल्मों में ग्लैमरस किरदारों में देखा गया है लेकिन मधुर भंडारकर की 'हीरोइन' पूरी तरह करीना के कंधों पर टिकी रही। यह फिल्म भी ऐसी सुपरस्टार की कहानी है जिसकी विफलताओं का दौर शुरू हो चुका है। फिल्म सुपरहिट तो नहीं रही लेकिन करीना अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं। याद रहे कि हीरोइन वही फिल्म है, जिसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया गया था, लेकिन गर्भवती होने के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने में असमर्थता जताई थी।
पांच साल के प्रेम संबन्धों के बाद 16 अक्टूबर को करीना और अभिनेता सैफ अली खान विवाह बंधन में बंध गए।
रानी मुखर्जी भी काफी समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद अब दर्शकों के बीच आईं। रानी की 'अईय्या' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इससे पहले रानी नो वन किल्ड जेसिका में नजर आई थीं।
'सदमा', 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया' और 'लम्हे' जैसी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में धाक जमाने वाली श्रीदेवी ने पूरे 15 साल के बाद 'इंग्लिश विंग्लिश' के साथ वापसी की।
इस फिल्म में श्रीदेवी एक ऐसी पारंपरिक भारतीय गहिणी की भूमिका में हैं जिसपर उस परिवार की जिम्मेदारी है जो कि कभी उसका शुक्रगुजार नहीं रहा। कहानी में यह महिला एक शादी में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जाती है और फिर अंग्रेजी का प्रशिक्षण लेती है। कहानी इसी महिला के चारों ओर घूमती है कि वह किस तरह अपना सम्मान वापस हासिल करती है।
फिल्मकार आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में काफी सराहना मिली। रितेश देशमुख और जेनीलिया डिसूजा ने तीन फरवरी को पारंपरिक मराठी शैली में शादी की और एक दिन बाद एक चर्च में भी एक-दूजे का साथ निभाने की कसमें खाईं।
रितेश मराठी परिवार से हैं और जेनीलिया कैथोलिक ईसाई हैं। अभिनेता धर्मेन्द्र व अभिनेत्री हेमामालिनी की बेटी ईशा देओल 29 जून को पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से व्यवसायी भरत तख्तानी के साथ विवाह बंधन में बंध गयीं।
भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री लीजा रे ने अपने प्रबंधन सलाहकार जेसन देहानी के साथ 20 अक्टूबर को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। दिल्ली में 11 मार्च को अभिनेत्री राइमा सेन ने अपने मित्र और एक रेस्तरां संचालक शिव करण सिंह से विवाह कर लिया।
दक्षिण के मेगास्टार चिरंजीवी के पुत्र रामचरण तेजा ने 14 जून को अपनी बचपन की मित्र उपासना से विवाह कर लिया।
इसी साल विद्या बालन, करीना कपूर, एशा देयोल और जेनेलिया डिसूजा शादी के बंधन में बंध गईं। साल की शुरूआत विद्या बालन की 'कहानी' से हुई। विद्या पिछले साल अपनी सुपरहिट 'द डर्टी पिक्चर' के जरिए अपनी गजब की अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। कहानी में एक सात माह की गर्भवती महिला के किरदार में विद्या की जमकर सराहना हुई। फिल्म में कोई अन्य बड़ा सितारा मौजूद नहीं था।
विद्या 14 दिसंबर को यूटीवी के प्रमुख सिद्धार्थ राय कपूर के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। बिपाशा का 'राज 3' में भी एक असफल होती सुपरस्टार का किरदार काफी पसंद किया गया और 'राज 3' एक हिट फिल्म साबित हुई।
करीना कपूर को वैसे तो अधिकतर नायक प्रधान फिल्मों में ग्लैमरस किरदारों में देखा गया है लेकिन मधुर भंडारकर की 'हीरोइन' पूरी तरह करीना के कंधों पर टिकी रही। यह फिल्म भी ऐसी सुपरस्टार की कहानी है जिसकी विफलताओं का दौर शुरू हो चुका है। फिल्म सुपरहिट तो नहीं रही लेकिन करीना अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं। याद रहे कि हीरोइन वही फिल्म है, जिसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया गया था, लेकिन गर्भवती होने के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने में असमर्थता जताई थी।
पांच साल के प्रेम संबन्धों के बाद 16 अक्टूबर को करीना और अभिनेता सैफ अली खान विवाह बंधन में बंध गए।
इस फिल्म में श्रीदेवी एक ऐसी पारंपरिक भारतीय गहिणी की भूमिका में हैं जिसपर उस परिवार की जिम्मेदारी है जो कि कभी उसका शुक्रगुजार नहीं रहा। कहानी में यह महिला एक शादी में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जाती है और फिर अंग्रेजी का प्रशिक्षण लेती है। कहानी इसी महिला के चारों ओर घूमती है कि वह किस तरह अपना सम्मान वापस हासिल करती है।
फिल्मकार आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में काफी सराहना मिली। रितेश देशमुख और जेनीलिया डिसूजा ने तीन फरवरी को पारंपरिक मराठी शैली में शादी की और एक दिन बाद एक चर्च में भी एक-दूजे का साथ निभाने की कसमें खाईं।
रितेश मराठी परिवार से हैं और जेनीलिया कैथोलिक ईसाई हैं। अभिनेता धर्मेन्द्र व अभिनेत्री हेमामालिनी की बेटी ईशा देओल 29 जून को पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से व्यवसायी भरत तख्तानी के साथ विवाह बंधन में बंध गयीं।
भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री लीजा रे ने अपने प्रबंधन सलाहकार जेसन देहानी के साथ 20 अक्टूबर को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। दिल्ली में 11 मार्च को अभिनेत्री राइमा सेन ने अपने मित्र और एक रेस्तरां संचालक शिव करण सिंह से विवाह कर लिया।
दक्षिण के मेगास्टार चिरंजीवी के पुत्र रामचरण तेजा ने 14 जून को अपनी बचपन की मित्र उपासना से विवाह कर लिया।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल