पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
तो क्या 100 करोड़ भी बटोरने होंगे मुश्किल
विशाल ठाकुर
First Published:21-12-12 08:07 PM
राजधानी के कई प्रमुख सिनेमाघरों में ‘दबंग 2’ नहीं लगी है। खासतौर से ऐसे सिनेमाघरों में जहां से 2010 में ‘दबंग’ ने अच्छा कलेक्शन किया था। इनमें से एक सिनेमाघर है डिलाइट। यहां से न केवल ‘दबंग’ बल्कि सलमान की पिछली चार-पांच फिल्मों को न केवल अच्छी ओपनिंग मिली है बल्कि उन फिल्मों ने तगड़ी कमाई भी की है। लेकिन इस बार ‘दबंग 2’ यहां नहीं लगी है। वजह है ‘दबंग 2’ के वितरक यशराज फिल्म्स का अड़ियल रवैय्या। डिलाइट सिनेमा के मैनेजर आर. के. मल्होत्र के अनुसार यशराज फिल्म्स में ऐन मौके पर टिकटों के रेट बढ़ाने की मांग की, जिसे पूरा करना मुमकिन नहीं था। यह मांग दबाव बढ़ाने के रूप में की गयी थी, जिसे अन्य कई सिनेमाघरों ने भी सिरे से खारिज कर दिया।
यही नहीं बताया तो ये भी जा रहा है कि जिन मल्टीप्लक्सों ने वितरक की बात मानकर टिकटों के रेट बढ़ाए उन्हें पहले ही दिन, दिन में तारे दिखाई देने लगे। उनके सुबह के शोज में केवल 20-30 फीसदी दर्शक ही दिखाई दिये। दर्शक इसे एक तरह की दबंगई ही मानें। हालांकि इसमें सलमान और उनके भाई अरबाज का कोई रोल नहीं है। उन्होंने तो फिल्म के वितरण का जिम्मा यशराज को दिया हुआ है।
बताया जाता है कि ‘दबंग 2’ की बुकिंग भी ‘दबंग’ के मुकाबले काफी कमजोर गयी है। फेस्टिव सीजन होते हुए भी शुक्रवार के दिन रविवार के टिकट आसानी से मिल रहे थे। मल्टीप्लेक्सों में भी यही हाल था। लोग फिल्म देखकर निकल रहे थे, तो उनके मुख से मिली-जुली राय मिल रही थी। दिग्गज मान रहे हैं कि बेशक ‘दबंग 2’ ओपनिंग कलेक्शन का रिकार्ड तोड़ दे या फिर तगड़ा वीकेंड ले जाए, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में यह ‘दबंग’ से पीछे ही रहेगी। अगर ऐसा हुआ तो इसका 100 करोड़ का आंकड़ा छूना थोड़ा मुश्किल होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
