मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
'शादी का जोड़ा होता है सबसे फैशनेबल'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 04:49 PM
‘दिल्ली काउचर वीक’ के जरिए तीन साल बाद भारतीय फैशन मंच पर वापसी कर रहे मशहूर फैशन डिजायनर मनीष अरोड़ा का कहना है भारत में फैशनेबल परिधानों के बाजार में शादी के जोड़े का वर्चस्व रहता है।
मनीष ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत में शादी का जोड़ा फैशनेबल माना जाता है, इसलिए यहां के फैशन डिजायनर ‘काउचर वीक’ में शादी के जोड़े पेश करते हैं। यूरोप में भी फैशनेबल परिधान का मतलब किसी खास अवसर में पहना जाने वाला परिधान होता है और यह उनके बाजार के उपयुक्त होता है।
उनका कहना है कि भारत और पश्चिमी देशों में फैशनेबल कपड़ों की परिभाषा अलग-अलग है।
चेतना का विस्तार करने वाले रंगों, नए-नए प्रिंटों और अनोखे डिजायनर को अपनी सीरीज में शामिल करने के लिए चर्चित मनीष ने 2005 में ‘लंदन फैशन वीक’ में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय फैशन जगत में बड़ी दस्तक दी थी। वह भारत के पहले डिजायनर हैं जिन्हें ‘पेरिस फैशन वीक’ में लगातार सात सालों से आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने मियामी, हांगकांग और लंदन के बाजारों में अपना स्थान बनाया है।
हाल के कुछ सालों में भारत के फैशन के मंच पर मुश्किल से दिखने वाले मनीष ने तीन साल के अंतराल के बाद ‘दिल्ली काउचर वीक’ से वापसी की।
मनीष ने कहा कि मैं कुछ सालों से ‘पेरिस फैशन वीक’ के हरेक आयोजन में हिस्सा ले रहा हूं लेकिन भारत वह जगह है जहां मुझे प्रेरणा मिलती है। सिर्फ इन तीन सालों में मैंने भारत में किसी आयोजन में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि पेरिस के शो के बीच समय निकालना मुस्किल था लेकिन ‘दिल्ली काउचर वीक’ बिल्कुल उपयुक्त समय पर हो रहा है।
मनीष ने इस शो में ‘पेरिस फैशन वीक’ में प्रदर्शित की गई अपनी विभिन्न सीरीज के कुछ खास परिधानों को प्रस्तुत किया।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
