शनिवार, 25 मई, 2013 | 04:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भारतीयों पर सूट नहीं करती बिकनी : दीपिका
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-07-12 04:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल’ में बिकनी पहने नजर आएंगी लेकिन इसके बावजूद उनका कहना हैं कि भारतीयों पर सूट नहीं करती बिकनी।

दीपिका (26) ने कहा कि मैं समझती हूं कि भारतीयों पर किसी कारणवश बिकनी नहीं यूट करती। अगर हम इसे पहनना चाहते हैं, तो भारतीय होने के नाते हमें इस पर थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

बिकनी वाले दृश्यों को शूट करने के लिए अपने द्वारा की गई मेहनत के बारे में उन्होंने बताया कि मैंने अपने व्यायाम में थोड़े बदलाव किए। असल में मैंने बाहर के रात्रिभोज का त्याग किया, फिल्म के निर्माता दिनेश विजान जब भी पूरी टीम को बाहर रात्रिभोज पर ले जाते थे, तो मैं नहीं जा पाती थी। मैं बस अपने कमरे में अकेली बैठी रहती थी और उबली मछली खाती थी।

लेकिन शूटिंग के पूरा होते ही दीपिका ने सारे परहेजों का एक तरफ कर दिया।

अभिनेत्री ने मजाकिया ढंग में कहा कि मुझे याद है कि बिकनी वाले सीन की शूटिंग पूरी होने तक मैं अनुशासन में रही और उसके बाद मैंने सामान्य रूप से खाना शुरू कर दिया। विजान मुझे डिनर पर भी लेकर गए।

‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान और मॉडल डायना पेंटी भी नजर आएंगी। फिल्म 13 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°