पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
फिल्म रिव्यूः राउडी राठौड़
First Published:01-06-12 09:39 PM
Last Updated:02-06-12 12:46 PM
दी फिल्मों में कुछ चीजें शायद कभी नहीं बदलेंगी। सबसे पहली चीज है कहानी, जो अमूमन ऐसी होती है, जिसके बारे में कुछ ज्यादा जानने-समझने की जरूरत नहीं होती। आप पहली ही नजर में समझ जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है। इस फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है- सुनी सुनाई, रटी रटाई। एक जाबांज इंस्पेक्टर है विक्रम राठौड़ (अक्षय कुमार)। उसकी एक छोटी बेटी (बिन मां की) है। दूर एक छोटे कस्बे देवगढ़ का एक दबंग बापजी (नासिर) विक्रम की जान का प्यासा है।
राठौड़ गुंडों की पिटाई ऐसे करता है, मानो वॉशिंग मशीन में नहीं, बल्कि धोबी घाट पर कपड़े धो रहा हो। वह अपने दुश्मनों को मारता नहीं, बल्कि जान से मार देता है। अब कहानी में एंट्री होती है एक चोर की। नाम है शिवा (अक्षय कुमार का डबल रोल)। शिवा को प्यार हो जाता है प्रिया (सोनाक्षी सिन्हा) से। दो अलग-अलग छोर पर चल रही कहानी का मिलन होता है राठौड़ की बेटी चिंकी के जरिये, जो किसी तरह से शिवा के पास पहुंच जाती है। अब बापजी के गुंडे राठौड़ के चक्कर में शिवा के खून के प्यासे हो जाते हैं, जिसे बचाने में राठौड़ की जान चली जाती है।
शिवा को जब सारी असलियत पता चलती है तो वह अपने कॉमिक टर्न एक्शन स्टाइल में गुंडों से निपटता है। इस मिशन में उसकी मदद करता है इंस्पेक्टर विशाल (यशपाल शर्मा) और इंस्पेक्टर रजिया खान (गुरदीप कोहली)।
अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में कहानी के नाम पर क्या नया होगा। बावजूद इसके फिल्म में जान है। उसकी वजह है प्रभुदेवा स्टाइल का निर्देशन, जिसे वह ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्म के जरिए पहले भी दिखा चुके हैं और लंबे समय बाद अक्षय का पावरफुल एक्शन। शिवा और विक्रम के रूप में अक्षय का डबल रोल जानदार है।
संवाद बोलते समय मूंछों पर ताव देना और गुंडों की कुटाई करना देखने लायक है। अक्षय का ये जलवा पूरी फिल्म में कायम रहता है। लेकिन ऐसा एक्शन पिछले दो-तीन साल में बहुतेरी बार देखा जा चुका है, इसलिए कुछ हिस्सों में ज्यादा अपील नहीं करता। खासतौर से इंटरवल से पहले। फिल्म की गति भी इंटरवल से पहले धीमी है। स्क्रीनप्ले भी प्रभावी नहीं लगता।
कहानी बनने से पहले ही उलझने लगती है। लेकिन इंटरवल से तुरंत पहले जब विक्रम की असलियत खुलती है तो रोमांच बढ़ने लगता है, जो फिल्म के अंत तक जारी रहता है। यहां से आगे कुछ बताना उनके लिए ज्यादती होगी, जो वाकई फिल्म देखना चाहते हैं। फिल्म के संवाद बहुत निराले नहीं हैं, लेकिन उनका फनी अंदाज भाता है। संवादों में गहराई नहीं है।
ऐसा लगता है मानो कोई सेल के लिए लुभा रहा हो। लेकिन ये भी गलत नहीं है कि प्रचार के माध्यम से बाजार में पहले से बिखेरे गए ये संवाद बैकग्राउंड संगीत के साथ अच्छे लगते हैं। सोनाक्षी सिन्हा का ग्लैमरस रूप देखने को मिला है। अक्षय के साथ उनकी स्क्रीन केमिस्ट्री अच्छी रही।
‘राउडी राठौड़’ एक पुरानी घिसी-पिटी कहानी पर बनी अच्छी फिल्म है, जो नई फिल्मों की भूख से तड़प रहे दर्शकों को मनलुभावनी डिश की तरह लगेगी।
कलाकार: अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, यशपाल शर्मा, नासिर
निर्देशक: प्रभु देवा
निर्माता/बैनर: संजय लीला भंसाली, रॉनी स्क्रूवाला/यूटीवी, हरिओम एंटर
संगीत: साजिद-वाजिद पब्लिक कमेंट
मस्त मूवी है। खासकर इसके गाने। ‘चिंता चिता चिता’ तो बहुत ही अच्छा है। फिल्म की कोरियोग्राफी में बहुत मेहनत नजर आती है।
सनम सिंह, सिंगर अक्षय कुमार की एक्टिंग बहुत जोरदार लगी। एक्शन सीन तो देखने वाले हैं। अक्षय का एक्शन बेस्ट है। डांस भी सारे गानों पर मस्त किया गया है।
ईशान, छात्र अक्षय सोनाक्षी की जोड़ी काफी अच्छी लगी। एक्शन और म्यूजिक दोनों मस्त है। सारे गानों की कोरियोग्राफी बहुत खूबसूरत ढंग से की गई है।
देवेंद्र सिंह, व्यवसायी
निर्देशक: प्रभु देवा
निर्माता/बैनर: संजय लीला भंसाली, रॉनी स्क्रूवाला/यूटीवी, हरिओम एंटर
संगीत: साजिद-वाजिद पब्लिक कमेंट
मस्त मूवी है। खासकर इसके गाने। ‘चिंता चिता चिता’ तो बहुत ही अच्छा है। फिल्म की कोरियोग्राफी में बहुत मेहनत नजर आती है।
सनम सिंह, सिंगर अक्षय कुमार की एक्टिंग बहुत जोरदार लगी। एक्शन सीन तो देखने वाले हैं। अक्षय का एक्शन बेस्ट है। डांस भी सारे गानों पर मस्त किया गया है।
ईशान, छात्र अक्षय सोनाक्षी की जोड़ी काफी अच्छी लगी। एक्शन और म्यूजिक दोनों मस्त है। सारे गानों की कोरियोग्राफी बहुत खूबसूरत ढंग से की गई है।
देवेंद्र सिंह, व्यवसायी
212

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(10)
‘राउडी राठौड़’ bekar फिल्म है, lekin सोनाक्षी सिन्हा, के व्जेसे अच्छी है गुड माय dear
By mahtab rai (15th-June-2012 03:47:PM)
सोनाक्षी काफी अच्छी लगी। सारे हैगानों की कोरियोग्राफी बहुत खूबसूरत है।
By kausar rai (15th-June-2012 03:26:PM)
मस्त मूवी छमक चलो चल छबीली में सोनम ने जोरदार ठुमका लगाया good my dear
By raj khne (15th-June-2012 03:06:PM)
very very nice
By rajesh saini (14th-June-2012 08:25:AM)
छमक चलो चल छबीली में अक्षय और सोनम दोनों ने जोरदार ठुमका लगाया ये काफी मजेदार रहा
By sanjeev kumar (3rd-June-2012 10:32:AM)
अक्षय कुमार ने हर फिल्म की तरह लाजवाब acting की मूवी है बार देखने
By Shubhanshu Priyam (3rd-June-2012 12:05:AM)
मूवी सुपरहिट डोंट अंगरी me
By tiwari (2nd-June-2012 11:19:PM)
मस्त raowdy फिल्म हैं कोई मुकाबला नहीं हैं इस मूवी का " जो मैं बोलता हु वो मैं करता हूँ जो मैं नहीं बोलता वो में देफिनेतली करता हूँ
By RANA KUNAL SINGH MEWAR (2nd-June-2012 10:26:AM)
मस्त मूवी है
By rahul (2nd-June-2012 10:01:AM)
मस्त मूवी लगी सब ने अच्छा रोल किया है
By girjanadd verma (2nd-June-2012 02:57:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
