चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल
'अब मेरा सारा ध्यान हिंदी फिल्मों पर है'
शांतिस्वरूप त्रिपाठी
First Published:01-06-12 09:36 PM
Last Updated:02-06-12 10:35 AM
पहले बतौर डांसर सबकी तारीफ हासिल की। फिर साउथ में अपनी एक्टिंग और डायरेक्शन का लोहा मनवाया। अब बारी है बॉलीवुड की। हर जगह की तरह प्रभु देवा ने यहां भी कामयाबी हासिल की। उनकी निर्देशित पहली हिंदी फिल्म ‘वॉन्टेड’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। अब ‘राउडी राठौड़’ से एक बार फिर वह अपनी धाक जमाने आए हैं। प्रभु देवा के अनुभव जानते हैं उन्हीं के शब्दों में।
अक्षय नेचुरल एक्शन करते हैं
अक्षय कुमार एक्शन करते हुए बेहद नेचुरल लगते हैं। वह भले ही सात साल बाद किसी फिल्म में एक्शन कर रहे हों, लेकिन एक्शन हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है। इस फिल्म को देखने के बाद आप सभी को अहसास होगा कि इस फिल्म में जो भी एक्शन है, वह कहानी का हिस्सा है, जबरन थोपा गया नहीं है। डांस डायरेक्शन से एक्शन तक
यह मेरा अपना निर्णय नहीं है। फिल्म ‘राउडी राठौड़’ के सह-निर्माता संजय लीला भंसाली मुझ से चेन्नई में मिले थे। उन्होंने मेरे सामने एक मसाला फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि वह मुझसे कई गुना ज्यादा कॉमर्शियल फिल्मकार हैं। ‘राउडी राठौड़’ बनाने का विचार उनके दिमाग की ही उपज है। वह चाहते थे कि मैं इस फिल्म का निर्देशन करूं। मैंने तुरंत हामी भर दी। मुझे खुद आश्चर्य है कि हर कोई चाहता है कि मैं उसके लिए एक्शन फिल्म निर्देशित करूं, जबकि मैं एक अच्छा नृत्य-निर्देशक हूं। राउडी...के डांस में मेरा दखल नहीं
इस फिल्म में सरोज खान, बॉस्को सीजर और विष्णु ने नृत्य निर्देशन किया है। ये सभी काबिल लोग हैं। मैं बस निर्देशन की जिम्मेदारी निभा रहा था। निर्देशित फिल्म में अभिनय नहीं
सभी को पता है कि मैं एक कलाकार हूं। अच्छा डांसर भी हूं। इसके बावजूद मैं खुद की निर्देशित किसी भी फिल्म में नजर नहीं आना चाहता। मैं सब कुछ अकेले थोड़े ही कर सकता हूं। भंसाली ने हस्तक्षेप नहीं किया
संजय लीला भंसाली हमारी फिल्म के पहले दिन सेट पर आए थे, उसके बाद वह कभी सेट पर नहीं आए। इससे साबित होता है कि उन्होंने मेरे काम में कहीं कोई दखलंदाजी नहीं की। संजय लीला भंसाली उन फिल्मकारों में से हैं, जो सामने वाले पर यकीन करके ही उसे किसी काम की जिम्मेदारी सौंपते हैं। उन्होंने मुझसे यह जरूर कहा था कि एक निर्देशक के रूप में मुङो जब भी किसी चीज की जरूरत हो, मैं मांग सकता हूं। अक्षय और सोनाली टेलर मेड हैं
इस फिल्म के दोनों पात्र अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा टेलर मेड हैं। हमें अपनी इस फिल्म के लिए एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी, जो छोटे गांव की लगे। इसलिए सोनाक्षी से बेहतर और कौन हो सकती थी! वहीं करूंगा जो दर्शकों को पसंद हो
मेरा सारा ध्यान हिंदी फिल्मों पर है। बॉलीवुड के तमाम निर्माता चाहते हैं कि मैं उनके लिए मसाला और एक्शन फिल्में निर्देशित करूं, पर मैं तो दर्शकों के हिसाब से चलूंगा। दर्शक जो पसंद करेंगे, मैं वही करूंगा, क्योंकि मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचें। ‘एनीबडी कैन डांस’ का हीरो हूं
जिस फिल्म को मैं निर्देशित नहीं कर रहा हूं, उसमें अभिनय करने से मुझे परहेज नहीं है, बशर्ते रोल मेरा पसंदीदा हो। ‘एनीबडी कैन डांस’ एक थ्री डी फिल्म है, जिसके निर्देशक रेमो हैं और इस फिल्म में मैं मुख्य नायक हूं। इस फिल्म में आपको मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे डांसर नजर आएंगे। डांस की हर फॉर्म से वाकिफ हूं
मैंने करियर की शुरुआत भरतनाट्यम डांसर के रूप में की थी। उसके बाद डांस की हर फॉर्म को सीखता चला गया। भरतनाट्यम सीखने वाला मैं अपने परिवार का पहला सदस्य हूं। मेरे पिता भी अच्छे डांसर थे, पर उन्होंने कभी भी मुझ पर डांसर बनने के लिए दबाव नहीं डाला।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल