सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
फिल्म रिव्यूः मेन इन ब्लैक-3
First Published:25-05-12 07:28 PM
Last Updated:26-05-12 10:20 AM
नए विदेशी मीडिया ने न जाने क्यों एमआईबी सिरीज की तीसरी किस्त यानी ‘मेन इन ब्लैक 3’ को आड़े हाथों लिया है। उन्हें लगता है कि फिल्म में एक बेवजह की भागदौड़ है, जिसे स्पेशल इफेक्ट, तेज संगीत और बेजान अदाकारी से ढकने की कोशिश की गई है। लेकिन भारत में इस फिल्म को यही फीडबैक मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। क्योंकि एनिमेशन, 3डी तकनीक और हॉलीवुड के स्पेशल इफेक्ट के साथ जबरदस्त एक्शन भारतीय सिने प्रेमियों को भाता रहा है।
पिछले 2-3 साल में हॉलीवुड की टॉप सीक्वल फिल्मों को भारत में मिली कामयाबी यही दर्शाती है। अब इस क्रम में ‘एमआईबी 3’ को भी जोड़ लेना चाहिए। वैसे भी हॉलीवुड की कई फिल्मों को विदेशों में नापसंद किया गया है, लेकिन भारत में उन्हें कामयाबी मिली है। ‘ट्रांसपोर्टर’, ‘ट्रांसफार्मर्स’ सरीखी फिल्में इसकी गवाह भी हैं।
कुछ-कुछ इन्हीं फिल्मों से मेल खाती ‘एमआईबी 3’ भी है, जिसमें एक बार फिर धरती को एलियंस से बचाने की मुहिम चल रही है। इस सिरीज के लगातार 3 भागों का निर्देशन कर चुके बैरी सॉनेनफील्ड को अच्छे से पता है कि अब दर्शक एजेन्ट जे. (विल स्मिथ) और एजेन्ट के. (टॉमी ली जोंस) को किस रूप में देखना चाहते हैं। वैसे एजेंट जे. का चुटीला और एजेंट के. का संजीदा अंदाज इस सिरीज में भी कायम है।
फिल्म की कहानी को नए सिरे से बयां करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस बार भी इन दोनों एजेन्ट के जिम्मे है अलग-अलग रूपों में धरती पर छिपे एलियंस का खात्मा करना। लेकिन इस फिल्म में युवा एजेंट के. (जॉश ब्रोलिन) की जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया गया है। इसलिए फिल्म अपने टाइटल ‘एमआईबी 3’ को सार्थक करती दिखती है। धरती पर एलियंस की मौजूदगी पहले भाग से लेकर अब तक इतनी बढ़ गई है कि उनसे लड़त-लड़ते तीनों एजेंट के सिर में दर्द हो जाता है।
इस बार फिल्म की खासियत इसके 3डी इफेक्ट तो हैं ही, साथ में इन एजेन्ट के गैजेट्स भी हैं, जो जेम्स बॉन्ड की फिल्मों की याद दिलाते हैं। खासतौर से टायर की शेप में डिजाइन की गयी मोटरबाइक, जो फ्यूचरस्टिक वाहनों की श्रृंखला से ली गई है।
फिल्म के पहले भाग के अगर कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो फिल्म में काफी स्पीड है, जो कुछ सोचने-समझने का मौका ही नहीं देती। इस तरह की फिल्मों में एक्टिंग के बारे में वैसे भी कम ही सोचा जाता है। फिर भी विल स्मिथ अपने चिर-परिचत अंदाज में दिखे हैं। बेखौफ एलियंस से भिड़ जाना उनके फैन्स को भाता है।
विशाल कलाकार: विल स्मिथ, टॉमी ली जोंस, जॉश ब्रोलिन, जैमी क्लीमेंट, एमा थॉम्पसन
निर्देशक : बैरी सॉनेनफील्ड
निर्माता/बैनर: वॉल्टर एफ. पार्कस, लॉरी मैकडॉनल्ड्स/ कोलंबिया पिक्चर्स, एम्बलिन एंटरटेनमेंट संगीत : डैनी एल्फमैन
विशाल कलाकार: विल स्मिथ, टॉमी ली जोंस, जॉश ब्रोलिन, जैमी क्लीमेंट, एमा थॉम्पसन
निर्देशक : बैरी सॉनेनफील्ड
निर्माता/बैनर: वॉल्टर एफ. पार्कस, लॉरी मैकडॉनल्ड्स/ कोलंबिया पिक्चर्स, एम्बलिन एंटरटेनमेंट संगीत : डैनी एल्फमैन
60

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
