बुधवार, 19 जून, 2013 | 08:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
फिल्म रिव्यू : एवेंजर्स
विशाल
First Published:27-04-12 08:22 PM
Last Updated:28-04-12 03:08 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बॉलीवुड थोड़ी देर से जागेगा, लेकिन समर्स मूवीज बोनान्जा के तहत सुपरहीरोज की पहली हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स (हिन्दी में: अंगारे बने शोले) अब रिलीज कर दी गयी है। जी हां, मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिजनी पिक्चर्स द्वारा वितरित फिल्म एवेंजर्स में एक-दो नहीं, बल्कि छह सुपरहीरोज हैं। इनमें सबसे प्रमुख आयरन मैन (रॉबर्ट डॉनी जूनियर), कैप्टन अमेरिका (क्रिस ईवान्स) और हल्क (मार्क रुफालो) हैं।

इनके अलावा थॉर (क्रिस हैम्सवर्थ), ब्लैक वीडो (स्कारलेट जॉनसन) और तीरंदाज हाउकी (जर्मी रैनर) हैं। इस बार मुसीबत आई है लोकी (टॉम हिडल्स्टॉन) के रूप में, जो शील्ड और उसके मुखिया निक फ्यूरी (सैमुअल एल. जैकसन) का खात्मा कर पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है। उसके पास असुरी ताकतों का असीम खजाना है। सबसे पहले वह छल-कपट से अपने दल में हाउकी को शामिल कर लेता है। इसके बाद वह निक के उस उड़नखटोले पर भी कब्जा जमाना चाहता है, जिसे अन्य सुपरहीरोज की मदद से लोकी के खात्मे के लिए ही तैयार किया गया है।

ऐसा लगभग हो ही चुका होता है, लेकिन ऐन मौके पर आयरन मैन और कैम्पन अमेरिका की दिलेरी काम आती है और उड़नखटोला बर्बाद होने से बच जाता है। उधर इसी विमान पर एक दूसरे से लड़ते हुए ब्लैक वीडो हाउकी को भी अपने दल में वापस ले आती है। अब ये सभी मिल कर लोकी के खिलाफ धरती पर वापस आकर एक जंग-सी छेड़ देते हैं।

इस जंग में आयरन मैन बुरी तरह से घायल हो जाता है। लेकिन अंत में जब हल्क को गुस्सा आता है तो वह लोकी को ऐसी पटखनी देता है कि उसकी सारी ताकत चकनाचूर हो जाती है। फिल्म की कहानी खासतौर से बच्चों को आकर्षित करने के लिए लिखी गयी लगती है। इसके बावजूद फिल्म के बीच के कई हिस्से काफी बोर करते हैं। शुरुआत अच्छी है और अंत की करीब 20 मिनट की फिल्म में नॉन स्टॉप एक्शन है, जो 3डी में मजा बांधे रखता है। लेकिन फिल्म का काफी हिस्सा डार्क होने की वजह से 3डी इफेक्ट्स कारगर नहीं लगते। इसके अलावा फिल्म के नॉन 3डी सीन्स बोझिल लगते हैं, क्योंकि कानों को 3डी चश्मे का बोझ बर्दाश्त नहीं होता।

फिल्म में आयरन मैन ने एक्शन के साथ-साथ हंसाने और गुदगुदाने का भी काम किया है। पूरी फिल्म में सबसे ज्यादा प्रभावशाली वही रहे हैं। उनके अलावा जब-जब हल्क ने हुंकार भरी है तो फिल्म में जान-सी आ जाती है। ब्लैक वीडो और हाउकी के साथ थॉर ने भी काफी समय तक फिल्म को संभाले रखा है। लेकिन पूरी फिल्म में कहीं भी कोई भावनात्मक पहलू नजर नहीं आता, जो इस फिल्म को एक प्लास्टिक स्माइल की तरह बना देता है।

3डी इफेक्ट्स ज्यादा समय तक साथ नहीं देते और कहानी को आगे बढ़ाने में भी चूक गये हैं। इसके अलावा फिल्म में कहानी को एक ही सिरे से कहा गया है। ढेर सारे किरदारों के होने के बावजूद कहीं भी कोई सिरा जुड़ता नहीं दिखता। इस बीच थॉर और कैप्टन अमेरिका के बीच की तनातनी काफी मनोरंजन करती है। कुल मिला कर ये सुपरहीरो वाली फिल्म बच्चों के लिए एक अच्छा एंटरटेनमेंट वीकेंड बना सकती है, जिसे एक बार देखने में कहीं से भी कोई बुराई नहीं नजर आती।

कलाकार: रॉबर्ड डॉनी, क्रिस ईवान्स, मार्क रुफालो, क्रिस हैम्सवर्थ, स्कारलेट जॉनसन, जर्मी रैमन और सैमुअल एल. जैकसन
निर्देशक: जॉस व्हीडन
निर्माता/बैनर: केविन फेग/मार्वल स्टूडियो

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°