ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
मुक्केबाजी को खतरनाक मानते हैं ‘छेदी सिंह’
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-02-12 08:04 PM
सलमान खान की सुपर हिट फिल्म ‘दबंग’ के जरिए शोहरत बटोरने वाले अभिनेता सोनू सूद यानी दबंग के खलनायक छेदी सिंह मानते हैं कि उन्हें पर्दे पर मुक्केबाज की भूमिका निभाने में कोई गुरेज नहीं लेकिन असल जिंदगी में वह इस खतरनाक खेल से दूर ही रहना चाहते हैं।
सोनू ने वर्ल्ड सीरीज ऑफ बॉक्सिंग के एक मुकाबले के दौरान कहा, ‘अगर आप अभिनेता हैं तो मुक्केबाजी आपके लिए सुरक्षित नहीं। हम इसे फिल्मों में आजमा सकते हैं लेकिन असल जिंदगी में इससे दूर रहना ही बेहतर होगा। अगर कोई अभिनेता चोटिल हो जाता है तो उससे जुड़े निर्माताओं को काफी नुकसान होता है।’
फिल्मों में मुक्केबाज की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर सोनू ने कहा, ‘अगर इस तरह का प्रस्ताव आया तो मैं उसका स्वागत करूंगा। हमारे पास वैसे कई भूमिकाएं आती हैं, जिनमें मुक्केबाज का रोल निभाना होता है लेकिन सबसे पहले हमें खुद को इसके लिए तैयार करना होता है।’
सोनू इन दिनों नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म ‘मैक्सिमम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अपनी फिल्म निर्माण कम्पनी के लिए मल्लिका सेहरावत के साथ ‘लकी अनलकी’ में काम कर रहे हैं।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

