खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
वास्तविकता के करीब है ‘नो वन किल्ड जेसिका’: सबरीना
मुम्बई, एजेंसी
First Published:09-01-11 06:46 PM
Last Updated:09-01-11 06:59 PM
मशहूर मॉडल जेसिका लाल की बहन सबरीना लाल का कहना है कि हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ की कहानी वास्तवाकिता के बहुत करीब है और इसने जेसिका को अमर कर दिया है।
सबरीना ने कहा, ‘यह बहुत छू लेनी वाली है। हमें इस बात से बड़ी राहत मिली है कि इस फिल्म में कैसे सच्चाई को दिखाया गया है।’ सबरीना ने यह भी उम्मीद जाहिर की है कि आरुषि तलवार को भी न्याय मिलेगा।
फिल्म के निर्देशक की प्रशंसा करते हुए सबरीना ने कहा, ‘राजकुमार गुप्ता ने अपनी फिल्म के लिए जेसिका की हत्या के बाद घटित हुई सारी घटनाओं पर काफी गौर किया। यहां तक की इसमें दिखाई गई बातचीत भी वही है, जिससे मुझे गुजरना पड़ा। मेरे सभी भाई भी यह देखकर हैरान रह गए कि निर्देशक ने कैसे इतनी सारी जानकारी एकत्र की।’
गुप्ता ने फिल्म की पटकथा सबरीना से मंजूर करवाई थी। सबरीना ने कहा, ‘राजकुमार ने मेरे साथ लगभग एक सप्ताह बिताया। हमने इस मामले के हर पहलू पर चर्चा की। ...इस फिल्म ने पुराने दिनों की याद ताजा रखेगी।’
29 अप्रैल 1999 को मशहूर मॉडल जेसिका की पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने हत्या कर दी थी। शराब न परोसे जाने से गुस्साए मनु ने जेसिका को गोली मार दी थी। शहर की निचली अदालत ने सबूतों के आभाव में फरवरी 2006 में मनु एवं और आठ अन्य लोगों को बरी कर दिया था।
मार्च, 2006 में दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। दिसम्बर में न्यायालय ने मनु, विकास यादव और अमरदीप को दोषी करार दिया था। बाद में उच्चतम न्यायाल ने भी इस निर्णय को बरकरार रखते हुए मनु को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
उल्लेखनीय है कि सबरीना ने अपनी बहन के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए 11 वर्षों तक लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
