बुधवार, 22 मई, 2013 | 00:57 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आमिर ने फिल्म के प्रोमों में उड़ाया अपना ही मजाक
मुंबई, एजेंसी
First Published:02-07-10 04:36 PM
Last Updated:02-07-10 04:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हर चीज को हमेशा कुछ अलग अंदाज में करने वाले अभिनेता आमिर खान ने अपनी नई फिल्म 'पीपली लाइव' में खुद अपना ही मजाक उड़ाया है।
    
इस फिल्म की प्रोमों में दिखाया गया है कि एक पत्रकार उनका उपहास उड़ाते हुए कह रहा है कि अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' के निर्माण के बाद आमिर खान ने अपना आपा खो दिया है और वह अब एक फर्जी गांव पीपली की घटनाओं पर फिल्म बना रहे हैं।
    
एक अन्य प्रोमों में दिखाया गया है कि दो गांववाले इस पर चर्चा कर रहे हैं कि अपनी जमीन वापस लेने के लिए उनमें से कौन आत्महत्या करेगा। इस दौरान रंगरंगीला प्रजातंत्र गाना बैकग्रांउड में बजता रहता है।
    
मिस्टर परफेक्सनिस्ट ने इस फिल्म के विषय में कहा कि 'पीपली लाइव' किसानों की आत्महत्या पर आधारित नहीं है। यह समाज, मीडिया तथा प्रशासन पर व्यंग्य है। इसमें ग्रामीण और शहरी भारत के बीच बढ़ती खाई को दिखाया गया है।
    
फिल्म के जरिए अनुषा रिजवी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है और फिल्म के निर्माण पर 10 से 12 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट हासिल करने वाली फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
    
आमिर का कहना है कि फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा के कारण इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है और उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है। फिल्म को मध्य प्रदेश में भोपाल के निकट एक गांव में फिल्माया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°