खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
परिवार ही मेरा सैंटा क्लॉस है : सोनम
मुंबई, एजेंसी
First Published:21-12-12 03:49 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर पर क्रिसमस का त्योहार बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है। सोनम कहती हैं कि उनका परिवार और दोस्त ही उनके सैंटा क्लॉस हैं।
सोनम ने बताया कि मेरे लिए मेरा परिवार और मेरे दोस्त ही सैंटा क्लॉस हैं। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ किया है और हमेशा करते हैं। मेरे पास समय बिल्कुल नहीं होता और वह सब इस बात को समझते हैं। वे मेरे समय के अनुसार अपना काम तय करते हैं। एक तरह से वही मेरे सपोर्ट सिस्टम हैं।
सोनम के पिता अभिनेता अनिल कपूर का जन्मदिन 24 दिसम्बर होने की वजह से सोनम के लिए त्योहार का दोगुना महत्व है। वह कहती हैं ‘‘मुझे बचपन से ही सैंटा क्लॉस का आकर्षण रहा है।
हालांकि सोनम इस साल क्रिसमस घर पर नहीं मना पाएंगी। वह क्रिसमस पर बनारस में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। अगले साल सोनम की दो फिल्में ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘रांझना’ रिलीज होने वाली हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
