मंगलवार, 18 जून, 2013 | 11:21 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
शाहिद संग ‘नमक’ चखने को बेकरार सोनाक्षी
मुम्बई, एजेंसी
First Published:14-12-12 04:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी नई फिल्म ‘नमक’ में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। प्रभुदेवा भी इसमें काम कर रहे हैं और सोनाक्षी का कहना है कि फिल्म डांस से भरपूर होगी।

सोनाक्षी ने कहा कि हम फरवरी से ‘नमक’ की शुरुआत कर रहे हैं। मुझे इस फिल्म का इंतजार है और खासकर प्रभुदेवा और शाहिद के इससे जुड़ने के बाद मैं बहुत बेकरारी से इसका इंतजार कर रही हूं। फिल्म में बहुत सा डांस होगा।

उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मुझे डांस करना पसंद है और यह पूरी तरह से मसाला फिल्म होगी। मुझे नहीं लगता कि आप प्रभुदेवा से इससे कम की उम्मीद कर सकते हैं।

सोनाक्षी इससे पहले ‘राउडी राठौर’ में प्रभुदेवा के साथ काम कर चुकी हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया था। सोनाक्षी ने ‘ओएमजी: ओह माई गॉड’ के लिए अभिनेता-नृत्य निर्देशक-फिल्मकार प्रभुदेवा के साथ एक आइटम नंबर भी किया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°