छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
इस साल टीवी को आम आदमी में मिला हीरो
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-12-12 04:47 PM
Last Updated:30-12-12 04:47 PM
धारावाहिक 'बालिका वधू' बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति और उसके दुष्परिणामों पर केंद्रित है। लेकिन इसकी हालिया कड़ियों में विधवा विवाह के बारे में बताया गया।
इसके अलावा अन्य धारावाहिक लीक से कुछ हट कर रहे और दर्शकों ने उन्हें पसंद किया। इनमें 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'परिचय', 'उतरन', 'दिया और बाती', 'अफसर बिटिया', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'ना बोले तुम' आदि प्रमुख हैं। कहानी को रोचक बनाने के लिए अचानक किरदारों की उम्र बढ़ाना भी एक हिट फॉर्मूला साबित हुआ।
कभी दिवंगत रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण ने हर घर में अपनी जगह बना ली थी। इस साल सागर की पोती मीनाक्षी ने नए रूप में इस धारावाहिक को फिर पेश किया। इसके साथ ही भगवान शिव पर आधारित 'देवों के देव महादेव' तथा 'देवी दुर्गा' पर आधारित जय जग जननी मां दुर्गा भी छोटे पर्दे का आकर्षण रहे।
घर के एक सदस्य की जगह ले चुके छोटे पर्दे पर बड़े सितारों ने अपनी फिल्मों का प्रचार प्रसार भी खूब किया। सलमान और अरबाज खान ने 'दबंग 2' के प्रचार के दौरान पहली बार खुलासा किया कि फिल्म में करीना कपूर ने आयटम सॉन्ग किया है।
अजय देवगन ने छोटे पर्दे पर 'सन ऑफ सरदार' का और अनिल कपूर ने 'रेस 2' का प्रसार किया। रियलिटी शो भी छोटे पर्दे पर छाये रहे चाहे वह नृत्य के हों या संगीत के। इन शोज के निर्णायक मंडल में करण जौहर, माधुरी दीक्षित, आशा भोंसले, रूना लैला, आबिदा परवीन, शिल्पा शेटटी, महिमा चौधरी, आयेशा टकिया, नेहा धूपिया, किरण खेर और मलायका अरोरा आदि शामिल रहे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल