ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
ब्रिटिश सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनी स्काईफॉल
लंदन, एजेंसी
First Published:06-12-12 02:19 PM
जेम्स बॉण्ड की फिल्म स्काईफॉल ने ब्रिटिश बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह ब्रिटिश सिनेमा के इतिहास की सकल रूप से सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
डेली एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, 007 श्रृंखला की 23वीं किश्त इस फिल्म के अक्टूबर में प्रदर्शित होते ही दर्शकों और आलोचकों ने इसे पसंद किया और सात दिनों के भीतर ही इसने ब्रिटेन में ही अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की। इस फिल्म में डेनियल क्रैग जासूस की भूमिका में हैं और इसका निर्देशन सैम मेंडेस ने किया है।
अब इसने 40 दिनों में 9.42 करोड़ पाउंड की कमाई करके अवतार के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अवतार ने 2009 में 9.40 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के निर्माता माइकल जी विल्सन और बारबरा ब्रोक्कोली ने एक बयान जारी करके कहा, ब्रिटेन में सिनेमा देखने जाने वाले दर्शकों के हम आभारी हैं, जिन्होंने स्काईफॉल को सर्वकालिक सबसे ऊंची फिल्म बना दिया।
उन्होंने कहा कि हमें फिल्म पर बहुत गर्व है और हम डेनियल क्रैग, सैम मेंडेस समेत हर उस व्यक्ति का शुक्रिया करना चाहते हैं, जिसने इसकी सफलता में अपना योगदान दिया है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल