मंगलवार, 21 मई, 2013 | 00:22 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
शत्रुघ्न सिन्हा की हालत अच्छी है: लव
मुम्बई,एजेंसी
First Published:06-07-12 08:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बॉलीवुड अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा की तबियत अच्छी है, लेकिन उन्हें अस्पताल में तब तक रहना होगा, जब तक कि उन्हें छुट्टी देने की तिथि तय नहीं हो जाती। यह बात उनके पुत्र लव सिन्हा ने शुक्रवार को कही।

लव के अनुसार 'उनकी तबियत ठीक है। वह (शत्रुघ्न सिन्हा) और एक दिन अस्पताल में रहेंगे। चिकित्सक उन्हें छुट्टी देने की तिथि तय करेंगे।

सिन्हा को दो जुलाई को कोकिलाबेन अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उन्हें श्वास से सम्बंधित समस्या थी। सिन्हा की उम्र 66 वर्ष के आस-पास है और 1970 से वह बॉलीवुड का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

उन्होंने कालीचरण, ब्लैकमेल, दोस्ताना और शान जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। इसके बाद वह राजनीति से जुड़ गए। वह बिहार के पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°