बुधवार, 22 मई, 2013 | 18:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
‘तुम्हारी अमृता’ से मिली सबसे अधिक संतुष्टि : शबाना
मुम्बई, एजेंसी
First Published:22-11-11 11:21 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय फिल्म उद्योग को अपने 35 वर्ष देने एवं 120 फिल्मों में अभिनय करने वाली शबाना आजमी ने कहा कि उनकी सबसे यादगार भूमिका एक नाटक में निभाई गई है।

एक किताब के विमोचन के अवसर पर शबाना ने पत्रकारों से कहा कि मैं पिछले 35 वर्षों से काम कर रही हूं और मैंने बहुत सारी विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं की हैं। लेकिन मुझे जावेद सिद्दिकी द्वारा लिखित नाटक ‘तुम्हारी अमृता’ में अमृता के चरित्र को निभाने से सबसे अधिक संतुष्टि मिली।

उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार कहानी सुनी तो मैं रोने लगी। यहां तक कि इस नाटक के 300 शो करने के बाद भी मैं हर बार एक स्थान पर रोने लगती हूं।

मशहूर लेखक जावेद अख्तर की पत्नी गुलजार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि मैं गुलजार को एक बेहतरीन गीतकार एवं संवाद लेखक मानती हूं। मैं चाहती हूं वह फिल्म बनाएं और मुझे फिर से काम करने का अवसर दें। शबाना इससे पहले गुलजार की ‘नमकीन’ एवं ‘लिबास’ फिल्म में काम कर चुकी हैं। हालांकि ‘लिबास’ प्रदर्शित तो नहीं हुई लेकिन इसके गाने लोगों के पास पहुंच गए।

शबाना (61 वर्ष) ने ‘अंकुर’, ‘निशांत’, ‘मासूम’, ‘मंडी’, ‘फायर’, ‘गॉडमदर’ और ‘मॉर्निंग रागा’ जैसी उत्कृष्ट फिल्मों में अभिनय किया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°