29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
मां को याद कर रुआंसे हुए संजय दत्त
मुम्बई, एजेंसी
First Published:30-11-12 11:58 AM
नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन और ब्रिटेन स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) हीलिंग लिट्ल हार्ट्स के बीच गठजोड़ की घोषणा करने वाले अभिनेता संजय दत्त अपनी मां नरगिस दत्त के निधन को याद कर रुआंसे हो उठे। नरगिस दत्त गुजरे जमाने की विख्यात अभिनेत्री थीं।
बुधवार को गठजोड़ के लॉन्च के मौके पर संजय दत्त की आंखों से आंसू टपक पड़ें। उनके साथ मौके पर बहन प्रिया और नम्रता भी थीं।
संजय ने याद करते हुए कहा कि 1981 में जब मेरी मां स्लोन केटरिंग मेमोरियल अस्पताल से लौटीं, तो उनका लीवर खराब हो चुका था। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। मैं उस अस्पताल का नाम नहीं लेना चाहता।
रुआंसे संजय ने कहा कि जिन चिकित्सकों ने डेढ़ से दो सालों तक उनका इलाज किया था, वे भारत आए, चिकित्सक, नर्स, हर कोई, जिन्होंने उनकी देखभाल की थी और उन्हें अस्पताल में घुसने नहीं दिया गया। अगले दिन हमने मां को खो दिया। वे एक जीवन बचाने आए थे।
प्रिया ने नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन के 30 सालों के काम को याद करते हुए कहा कि वह और उनके भाई बहनों ने अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस से काम की गुणवत्ता सीखी है।
1981 में संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' के रिलीज होने से कुछ ही दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
