फोटो गैलरी

Hindi Newsमान्यता को टीबी, संजय दत्त की बढ़ेगी परोल की अवधि!

मान्यता को टीबी, संजय दत्त की बढ़ेगी परोल की अवधि!

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता को टीबी होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पत्नी के इलाज के लिए परोल पर चल रहे संजय के पास महज 10 दिन बचे हैं।...

मान्यता को टीबी, संजय दत्त की बढ़ेगी परोल की अवधि!
एजेंसीSun, 12 Jan 2014 09:46 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता को टीबी होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पत्नी के इलाज के लिए परोल पर चल रहे संजय के पास महज 10 दिन बचे हैं। चर्चा है कि उनकी परोल अवधि बढ़ सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

जानकारों के अनुसार, संजय ने परोल की अवधि बढ़ाने की अर्जी दी है। संजय ने शुक्रवार देर शाम पुणे की यरवडा जेल के पुलिस विभाग के समक्ष परोल की अर्जी दी। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं पुष्टि नहीं हो पाई है। परोल बढ़ाने का निर्णय शहर के डिवीजनल कमिश्नर के हाथों में है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों से मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में मान्यता के दिल और ट्यूमर का इलाज चल रहा है। इसी आधार पर संजय ने गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि संजय दत्त 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में 5 साल की सजा काट रहे है। वे लगभग डेढ़ साल की सजा काट चुके है। इन दिनों वे 30 दिन के परोल पर हैं।

इस मामले में उल्लेखनीय है कि संजय को मिली परोल की अवधि उनकी सजा में शामिल नहीं होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें