चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
सानिया, शोएब ‘नच बलिए 5’ में दिखेंगे
मुम्बई, एजेंसी
First Published:18-12-12 07:25 PM
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एवं उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में कदम थिरकाते नजर आएंगे। यद्यपि इस चर्चित जोड़ी के कार्यक्रम में भाग लेने की अटकलें लग रही थीं। अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। सानिया एवं शोएब के भाग लेने की औपचारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी। सूत्रों के अनुसार सानिया एवं शोएब अतिथि के रूप में सिर्फ एक या दो कड़ियों में भाग लेंगे।
सानिया-शोएब के भाग लेने पर स्टार प्लस के महाप्रबंधक नचिकेत पंत ने कहा, ‘मैं बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में सानिया से मिला था। देखते हैं।’ ‘नच बलिए 5’ का प्रसारण 29 दिसम्बर से स्टार प्लस पर होगा। इस शो में सानिया-शोएब के अलावा 11 सेलिब्रेटी जोड़े भाग लेंगे। कार्यक्रम में निर्णायक बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान एवं नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस होंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
