अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
सलमान से भी ज्यादा उत्साहित हैं अरबाज
मुंबई, एजेंसी
First Published:19-12-12 04:35 PM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान शुक्रवार को रिलीज हो रही 'दबंग 2' के लिए उत्साहित हैं ही, लेकिन उनके भाई फिल्म के निर्माता-निर्देशक अरबाज खान उनसे भी ज्यादा उत्साहित हैं।
अरबाज ने कहा, ''भाई से ज्यादा मैं उत्साहित हूं। यह मेरी पहली निर्देशित फिल्म है। सलमान को सुपरहिट फिल्मों का ज्यादा अनुभव है इसलिए वह सामान्य हैं और मैं शायद ज्यादा उत्साहित हूं।''
अरबाज की पत्नी और नृत्यांगना मलायका अरोड़ा खान फिल्म की सह निर्मात्री हैं। अरबाज कहते हैं कि परिवार के लोगों के साथ काम करना आसान है लेकिन काम की गरिमा बना के रखनी पड़ती है।
अरबाज चाहते हैं कि फिल्म देखकर दर्शकों को उनकी मेहनत का पता चले। वह कहते हैं कि फिल्म चल गई तो लोगों को लगेगा ये फिल्म दबंग की सीक्वल है और सलमान ने काम किया है तो चलनी ही थी। लेकिन यदि फिल्म देखने के बाद लोगों को यह लगता है कि निर्देशक ने वाकई मेहनत की है तो वह मेरा इनाम होगा।
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
