ब्रेकिंग
दोष साबित होने पर दोषी खिलाड़ियों पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंधः BCCIरिपोर्ट आने पर दोषियों खिलाड़ियों के खिलाफ होगी कार्रवाईः BCCI
टीवी पर आने को दिल चाहता है फरहान-रितेश का
मुंबई, एजेंसी
First Published:25-04-12 04:34 PM
'दिल चाहता है', 'हनीमून ट्रैवेल्स', 'डॉन' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर का इरादा अब टेलीविजन पर आने का है।
ये निर्माता जोड़ी टेलीविजन पर अपनी यात्रा प्रारंभ करने को तैयार हैं। दोनों ही टेलीविजन पर कुछ अलग करने के उद्देश्य से करीब छह महीने से लेखकों की टीम के साथ काम कर रहे हैं। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि रितेश और फरहान एक मेगा गेम शो लाने जा रहे हैं, ऐसा कुछ जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सके। यह शो शिक्षा और मनोरंजन से भरपूर होगा।
रितेश सिद्धवानी ने कहा कि जी हां, मैं और फरहान दोनों ये महसूस करते हैं कि टीवी में विशाल क्षमता है। टेलीविजन लगातार विकसित हो रहा है और हम टीवी पर आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि टीवी पर ऐसा कार्यक्रम हों जिसे परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर देख सकें।
गेम शो से अलग इसमें फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोग और चर्चित खिलाड़ी भी शामिल होंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, धर्मेंद्र और रवीना टंडन सहित कई सितारे टेलीविजन पर आ चुके हैं।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट किया है। सुपरस्टार आमिर खान भी 'सत्यमेव जयते' से जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाले हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल