ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
प्रशंसा पसंद करते हैं अभिनेता : रानी
मुंबई, एजेंसी
First Published:27-11-12 04:29 PM
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी हाल ही में आयी अपनी फिल्म 'अईय्या' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने से निराश हुई है और उन्हें लगता है कि अभिनेताओं को हमेशा प्रशंसा पसंद आती है।
अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित और नवोदित निर्देशक सचिन कुन्डलकर द्वारा निर्देशित 'अईयया' फिल्म में रानी और दक्षिण के अभिनेता पृथ्वीराज मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में रानी ने एक मराठी लड़की का किरदार निभाया था जो एक मलयाली लड़के से प्यार करने लगती है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं कर सकी थी। रानी ने कहा कि फिल्म को प्रशंसा तभी मिल सकती है जब दर्शक उसे देखें। 'अईय्या' के मामले में संभवत: लोग इसे देखने के लिए आए ही नहीं। यह मेरे लिए काफी दुखी करने वाली बात है। हम कलाकार लोग हमेशा प्रशंसा पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर फिल्म सफल होती है तो इसका एक ही मतलब है कि काफी लोगों ने इसे देखा है। इससे हमें काफी खुशी मिलती है। जब हम लोगों को यह पता चलता है कि फिल्म असफल साबित हुई है तो हम लोग सोचते हैं कि कोई भी इसे देखने के लिए नहीं आया है।
34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि एक फिल्म की कहानी विभिन्न लोगों को विभिन्न तरीके से पसंद आ सकती है जो फिल्म की सफलता निर्धारित करती है। इस बीच रानी की फिल्म 'तलाश' शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। सस्पेंस आधारित इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल