ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
वरुण के साथ डांस करना चाहते हैं रणबीर
मुंबई, एजेंसी
First Published:26-12-12 05:05 PM
Last Updated:26-12-12 06:37 PM
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड के नए कलाकार वरुण धवन के साथ पर्दे पर डांस करना चाहते हैं। रणबीर फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ में आइटम सॉन्ग कर चुके हैं।
मंगलवार को कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाने पहुंचे 30 वर्षीय रणबीर ने कहा कि किसी अच्छे उद्देश्य के लिए मैं फिर से ऐसा करना चाहूंगा। मेरी इच्छा है कि इस बार वरुण मेरे साथ हों। वह बेहतरीन डांसर हैं। वह दिल के अच्छा हैं और मन से काम करेंगे।
नए साल की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर रणबीर ने बताया कि वह फिलहाल निर्देशक अभिनव कश्यप की फिल्म ‘बेशरम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणबीर आखिरी बार फिल्म ‘बर्फी’ में एक गूंगे बहरे लड़के के किरदार में नजर आए थे।
00

रणबीर कपूर | वरूण धवन |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
