कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
उत्तराखंड का हवाई सर्वेक्षण करेंगे मनमोहन, सोनिया
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
नीतू संग डांस करेंगे रणबीर
मुम्बई, एजेंसी
First Published:09-01-13 04:12 PM
रणबीर कपूर कलर्स स्क्रीन अवॉर्ड्स समारोह में पहली बार अपनी मां व अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ डांस करेंगे। यह समारोह यहां 12 जनवरी को होगा।
रणबीर ने सोमवार को यहां एक प्रेसवार्ता में कहा कि मैं पहली बार अपनी मां के साथ फिल्म समारोह में डांस करूंगा। वह घबराई हुई हैं। इसकी रिहर्सल जल्द ही शुरू होगी।
वर्ष 2012 में रणबीर ने विदेश में एक पुरस्कार समारोह में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ नृत्य किया था, जो बहुत पसंद किया गया था।
रणबीर कपूर परिवार पर फिल्माए गए कुछ लोकप्रिय गानों पर अपनी मां के साथ डांस करेंगे और उन्हें आशा है कि उनकी इस प्रस्तुति को पसंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मां को डांस के लिए मना लिया। मुझे यकीन है मेरी मां बाजी मार लेंगी।
रणबीर ने कहा कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी डांस करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बार डांस के लिए करीना को लाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ डांस करना अच्छा होगा लेकिन रोमांटिक गानों पर डांस करना थोड़ा अजीब लगेगा।
रणबीर अपनी अगली फिल्म ‘बेशरम’ में अपने माता-पिता के साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म में अपने माता-पिता के साथ काम कर रहा हूं। फिल्म में वे मेरे माता-पिता की भूमिका नहीं बल्कि दो दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं।
कलर्स स्क्रीन अवॉर्ड्स में रणबीर की फिल्म ‘बर्फी!’ 17 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी फिल्म पर भरोसा नहीं था लेकिन नतीजा सुखद आश्चर्य रहा।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
