रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
जल्द ही साथ दिखेंगे रजनीकांत, शाहरुख
मुम्बई, एजेंसी
First Published:04-10-11 02:28 PM
सिनेमाई पर्दे पर दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को एक साथ देखने का लम्बा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा था। रजनीकांत व शाहरुख ने 'रा.वन' के लिए सुभाष घई के व्हिस्टलिंग वुड्स स्टूडियो में साथ में शूटिंग की है।
रजनीकांत अपनी छोटी बेटी सौंदर्या के साथ शूटिंग के लिए पहुंचे और यह ऐतिहासिक दृश्य दिया। वैसे रजनीकांत का परिवार इसके खिलाफ था। परिवार नहीं चाहता था कि रजनीकांत स्वास्थ्यलाभ लेने के दौरान बीच में शूटिंग के लिए जाएं।
यहां तक की रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या ने तो कुछ दिन पहले यह भी कहा था कि रजनीकांत 'रा.वन' के लिए शूटिंग नहीं करेंगे। दूसरी ओर रजनीकांत अपनी बेटी सौंदर्या व अपने तकनीकी दल के साथ रविवार को शूटिंग के लिए पहुंच गए। दोपहर में शूटिंग पूरी हुई और फिर शाहरुख ने रजनीकांत को विदा किया।
अब 'रा.वन' का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया है।
फिल्म के साउंड डिजाइनर रेसुल पोकुट्टी कहते हैं कि शूटिंग किसी सपने के पूरा होने जैसी थी। रजनीकांत व शाहरुख को एक साथ देखना एक सपने के पूरा होने जैसा था। शूटिंग बहुत अच्छी तरह पूरी हो गई। यह बॉलीवुड बादशाह की ओर से रजनीकांत को दिया गया अद्भुत सम्मान था।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
तो अब शाहरुख़ खान का फिल्मी कैरिअर ख़त्म हो जाएगा जहाँ रजनीकांत वहां और कोई और nahi
By parag (4th-October-2011 10:38:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
