ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में माओवादियों के हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई और वीसी शुक्ला घायल हो गए।माओवादियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके बेटे को अगवा किया: पुलिस सूत्र
राजेश खन्ना को दिया जा सकता है पद्म विभूषण सम्मान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-12-12 08:26 PM
पद्म पुरस्कारों के नामों की छंटनी के लिए बुधवार को उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई। संकेत हैं कि सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया जा सकता है।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि खन्ना के अलावा शोले फेम के मशहूर फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी को पद्मश्री दिया जा सकता है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामों का चयन करने वाली समिति में कैबिनेट सचिव अजित सेठ, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पुलक चटर्जी, केन्द्रीय गृह सचिव आर के सिंह, फिल्म कलाकार रत्ना पाठक शाह, वैज्ञानिक अनिल काकोदकर शामिल हैं। समिति ने अगले साल दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामों की छंटनी की है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंजूरी के बाद पुरस्कार पाने वालों के नाम 25 जनवरी 2013 को घोषित होंगे। सूत्रों ने बताया कि खन्ना और सिप्पी के नामों की सिफारिश सूचना प्रसारण मंत्रालय ने की है।
पद्म पुरस्कार आम तौर पर निधन के बाद नहीं दिये जाते, लेकिन सरकार खन्ना के मामले को अलग नजरिये से देख सकती है और अपवादस्वरूप उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित कर सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
