बुधवार, 19 जून, 2013 | 20:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को उत्सुक हैं राइमा
कोलकाता, एजेंसी
First Published:18-12-12 04:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की भाभी और उनकी कई कविताओं की प्रेरणास्रोत रही कादम्बरी देवी की भूमिका को पर्दे पर साकार करने वाली अभिनेत्री राइमा सेन दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को उत्सुक हैं। रवीन्द्रनाथ पर रितुपर्णो घोष ने फिल्म बनायी है जिसमें राइमा ने कादम्बरी देवी की भूमिका को जिया है।
   
राइमा ने बताया कि इस विषय की गहनता और उस समय की साजसज्ज को देखते हुए वह इस बारे में लोगों की प्रतिक्रिया देखना चाहती हैं।
   
हिन्दी और बंगाली फिल्मों में काम करने वाली राइमा ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है और मैंने लंबे समय से इस तरह की भूमिका नहीं की है। मैं उम्मीद करती हूं कि रितुदा की उम्मीद पर खरी उतरी हूं।
   
उन्होंने बताया कि इस भूमिका को निभाने के दौरान जब मैंने कादम्बरी देवी के बारे में पढ़ा तो मेरा ज्ञान भी बढ़ा और मुझे उस शख्सियत को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला जिसकी रवीन्द्रनाथ के जीवन में अहम भूमिका थी।
   
रवीन्द्रनाथ कादम्बरी देवी को छोटो बोउठान के नाम से पुकारते थे। कादम्बरी देवी ने उनकी शादी के कुछ समय बाद खुदकुशी कर ली थी। हालांकि उनके इस दुस्साहसी कदम की वजह कभी पता नहीं चल पायी क्योंकि उनके द्वारा आत्महत्या से पूर्व लिखे गये नोट को कथित तौर पर नष्ट कर दिया गया था।
   
उनके निधन से रवीन्द्रनाथ इस कदर हिल गये थे कि उन्होंने कुछ समय के लिये अपने को बाहरी दुनिया से पूरी तरह काट लिया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°