आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
प्राण फिर अस्पताल में
मुंबई, एजेंसी
First Published:29-12-12 11:14 PM
Last Updated:30-12-12 10:29 AM
मशहूर अभिनेता प्राण महज एक महीने बाद ही फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमार प्राण को नवंबर महीने में अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि उनके परिवार के लोगों ने उनके ठीक-ठाक होने का दावा किया है, फिर भी परिवार के करीबी लोगों ने प्राण के स्वास्थ्य को लेकर आशाजनक नजर नहीं आ रहे।
एक सहयोगी ने कहा, ‘वे संकट में हैं। प्राण साहब एक योद्धा हैं। लेकिन, कोई भी बुढ़ापे में एक निश्चित समय के बाद नहीं लड़ सकता।’ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती अपनी सास और पिता के बीच झूल रही प्राण की बेटी पिंकी ने कहा, ‘वे (प्राण) बेहतर हैं। हालांकि उनसे हालचाल जानने के लिए आने वालों को अभी मिलने की इजाजत नहीं है।’
इस बीच ‘‘जंजीर’’ का रिमेक बनाने वालों ने फिल्म में प्राण के निभाए शेर खान के चरित्र को मूल फिल्म के मुताबिक ही करने का फैसला लिया है। 39 साल पहले ‘‘जंजीर’’ में प्राण ने यादगार गाना ‘‘यारी है इमान मेरा’’ पर्दे पर गाया था जिसमें पार्श्व स्वर मन्ना डे का था। इस गाने को दोबारा तैयार किया गया है। रिमेक में संजय दत्त ने शेर खान की भूमिका निभाई है।
अपूर्व लखिया की ‘‘जंजीर’’ टीम के सूत्रों ने बताया कि हमने गाना नहीं लेने पर विचार किया था, क्योंकि इसमें कापीराइट संबंधी कई अड़चने हैं। लेकिन, अब हम गाने को किसी भी कीमत पर लेना चाहते हैं। ‘‘यारी है इमान मेरा’’ गाने के बगैर ‘जंजीर’ का शेर खान अधूरा दिखेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
