सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
इम्तिहान की तरह था हिन्दी बोलना : प्रभुदेवा
मुम्बई, एजेंसी
First Published:28-11-12 03:39 PM
अभिनेता-फिल्म निर्देशक प्रभुदेवा का कहना है कि उनकी आने वाली हिन्दी 3डी डांस फिल्म ‘एबीसीडी-एनीबडी कैन डांस’ के लिए उन्होंने हिन्दी बोलना सीखा, जो उनके लिए किसी इम्तिहान से कम नहीं था।
दक्षिण के इस स्टार से जब यह पूछा गया कि इस फिल्म में आपके लिए डांस या अभिनय में क्या आसान था इस पर प्रभुदेवा ने कहा कि मेरे लिए हिन्दी में बात करना किसी इम्तिहान के समान था।
39 वर्षीय प्रभुदेवा ने मंगलवार को इस फिल्म के प्रोमो को लॉन्च करने के बाद यह बात कही।
इस फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डी’सूजा ने निर्देशित किया है। बकौल रेमो, ‘‘मेरे पास इस फिल्म को लेकर एक विचार था और मैं इसके लिए प्रभु सर से मिला और कहा, ‘सर, मेरे पास एक विचार है और मैं इसके लिए केवल आपको चाहता हूं। इसलिए मैं आपके पास आया हूं। यदि आप इसके लिए हां कर देंगे तब मैं इसके लिए स्क्रिप्ट लिखना शुरू करूंगा। मेरा विचार सुनने के बाद उन्होंने तुरंत हामी भर दी।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म आठ फरवरी, 2013 से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
