ब्रेकिंग
CBI के दुरुपयोग से सरकार ने चार साल का कार्यकाल पूरा किया: अरुण जेटली
छोटे बजट की फिल्मों को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-05-12 02:34 PM
बॉलीवुड में छोटे या मध्यम बजट की फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। घरेलू दर्शकों के बीच भी ऐसी फिल्में सराही जा रही हैं। लेकिन प्रदर्शन के लिए अब भी इन फिल्मों को संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।
अनुराग कश्यप की फीचर फिल्म 'पेडलर्स' 65वें कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म के लिए पैसा पूरी तरह सोशल नेटवर्किंग मंचों से जुटाया गया। यह उन पांच भारतीय फिल्मों में है, जिसका प्रदर्शन 16 मई से शुरू होने जा रहे कान फिल्म समारोह में होगा।
हाल ही में करण गौर की पहली फिल्म 'क्षय' का प्रदर्शन शिकागो फिल्म समारोह (सीएफएफ) और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) में किया गया, जबकि फैशन डिजाइनर रितु कुमार के बड़े बेटे अश्विन कुमार की फिल्म 'इंशाल्लाह फुटबॉल' का प्रदर्शन सीएफएफ और आईएफएफएलए के साथ-साथ दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल तथा न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया।
अश्विन के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मिली इस पहचान से भारतीय सिनेमा की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह बेहतरीन मंच हैं। यही एकमात्र मंच है, जहां मेरी फिल्म का प्रदर्शन हुआ, वरना मेरी फिल्म भारत में प्रदर्शित नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि कई भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हो रहा है। लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ, जबकि बहुत सी फिल्में यहां बनती रही हैं। पिछले केवल दो-तीन साल से हमारी फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पहचान मिल रही है।
देश में भी छोटे बजट की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाकृत अधिक सफलता मिल रही है। हाल में 'कहानी', 'पान सिंह तोमर' और 'विकी डोनर' जैसी फिल्मों को मिली सफलता इसके प्रमाण हैं।
स्वतंत्र फिल्म निर्माता अक्षय रॉय ने कहा कि छोटे बजट की फिल्में अच्छा कर रही हैं। मैं समझता हूं कि चीजें वास्तव में बदल रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कुछ हद तक पहचान और अधिक लोकप्रियता देता है। इससे फिल्म देखने जाने वालों की संख्या में भी वृद्धि होती है। उदाहरण के लिए, फिल्म 'उड़ान' ने कान में दिखाए जाने के बाद अच्छी कमाई की।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
