29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
पेरिस हिल्टन ने ‘छम्मक-छल्लो’ पर ठुमके लगाए
मुम्बई, एजेंसी
First Published:03-12-12 08:28 PM
हॉलीवुड अभिनेत्र पेरिस हिल्टन यहां सोमवार को एक अनाथाश्रम के बच्चों के साथ सांता क्लॉज बनीं। उन्होंने साथ ही बच्चों के साथ छम्मक छल्लो गीत पर नृत्य भी किया। हिल्टन दूसरी बार भारत आई हैं। वह आश्रय गईं, जो बांद्रा में कमिटेड कम्युनिटीज डेवलपमंट ट्रस्ट (सीसीडीटी) का एक हिस्सा है। 31 वर्षीय अभिनेत्री ने गले में फूलों की माला पहन रखी थीं। उसने फूलों की तस्वीरों वाली पोषाक पहन रखी थी।
हिल्टन ने सभी बच्चों को उपहार दिए। बच्चों ने उनके लिए एक आकर्षक प्रस्तुति दी। हिल्टन ने कहा, ‘मैं यहां आप सब से मिलकर बहुत खुश हूं। क्रिसमस आ रहा है और यह छुट्टियों का समय है। उम्मीद है कि आप सभी को उपहार पसंद आया होगा।’ बच्चों ने जब रा.वन फिल्म के गीत छम्मक छल्लो पर नृत्य किया, तो हिल्टन ने भी उनके साथ ठुमके लगाए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
