फोटो गैलरी

Hindi Newsजेबीएल इंडिया के प्रचार के लिए साथ आए परिणिति, अर्जुन

जेबीएल इंडिया के प्रचार के लिए साथ आए परिणिति, अर्जुन

फिल्म ‘इशकजादे’ की लोकप्रिय जोड़ी परिणिति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ऑडियो सोल्यूशन ब्रैंड जेबीएल इंडिया के प्रचार के लिए फिर से साथ आए हैं। एक सूत्र ने बताया कि अपने मस्तमौला अंदाज और युवाओं...

जेबीएल इंडिया के प्रचार के लिए साथ आए परिणिति, अर्जुन
एजेंसीTue, 23 Sep 2014 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म ‘इशकजादे’ की लोकप्रिय जोड़ी परिणिति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ऑडियो सोल्यूशन ब्रैंड जेबीएल इंडिया के प्रचार के लिए फिर से साथ आए हैं।

एक सूत्र ने बताया कि अपने मस्तमौला अंदाज और युवाओं से जुड़ाव के लिए जानी जाने वाली यह जोड़ी असल जिंदगी में भी संगीत की शौकीन है।

अर्जुन और परिणिति दोनों ही जेबीएल इंडिया के ब्रैंड एंबेसडर बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन स्वयं भी जेबीएल के उत्पाद इस्तेमाल करते हैं।

एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘मैं जेबीएल इंडिया का ब्रैंड एंबेसडर बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह ब्रैंड के साथ मेरे जुड़ाव को मजबूत करता है। अपनी पहली सहकलाकार और दोस्त परिणिति चोपड़ा के साथ फिर साथ शूटिंग करना भी कमाल का अनुभव रहा।’’

परिणिति का मानना है कि गीत और संगीत किसी भी अभिनेता के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘जेबीएल के नए उत्पादों की नई फैशनेबल रेंज कमाल की है और इनसे मेरा मूड अपने आप सही हो जाता है।’’

परिणिति ने कहा, ‘‘यह मेरा पसंदीदा ब्रैंड है और अर्जुन के साथ इसके लिए काम करना तो जैसै सोने पर सुहागा हो गया।’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें