बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
भविष्य में लेखक बन सकते हैं परेश
मुम्बई, एजेंसी
First Published:22-12-12 04:21 PM
खुद को एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता के तौर पर साबित कर चुके बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल अब लेखन के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं। वैसे उनकी फिल्मों का निर्देशन करने की फिलहाल कोई ख्वाहिश नहीं है।
फिल्म निर्देशन के सम्बंध में पूछे जाने पर परेश ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं सोचा है। मैं ऐसा कर सकता हूं लेकिन अभी मुझे इस सम्बंध में कुछ नहीं पता है। अभी मैं ऐसी मानसिक अवस्था में नहीं हूं। मैं लिखना ज्यादा पसंद करूंगा क्योंकि निर्देशन मेहनत वाला काम है।
परेश ने अभी कुछ लिखना शुरू नहीं किया है, लेकिन भविष्य में इसकी शुरुआत हो सकती है।
अभिनय की दुनिया में अच्छे खासे अनुभव के बावजूद परेश नए निर्देशकों के साथ काम करने से नहीं कतराते। उन्होंने कहा कि नए निर्देशकों के साथ काम करते हुए मैं खुद को पूरी तरह उनके हवाले कर देता हूं। आप कितने अनुभवी हैं यह मायने नहीं रखता, निर्देशक का अपना दृष्टिकोण होता है। आपको निर्देशक की दृष्टि से काम करना होता है वरना बात बिगड़ने लगती है और यह फिल्म के लिए अच्छा नहीं है।
उनका मानना है कि स्पष्ट बातचीत के जरिए निर्देशक के साथ अच्छा रिश्ता रखा जा सकता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
