चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

नसीरुद्दीन शाह ने बंटोरी पाक दर्शकों की प्रशंसा
लाहौर, एजेंसी
First Published:02-12-12 04:12 PM
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तान के लाहौर में इस्मत चुगतई की लघुकथा पर आधारित अपने अभिनय की दर्शकों की ओर से तालियों बजाकर प्रशंसा किये जाने के बाद कहा कि इस नाटक में उनका अभिनय उनके करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन है।
नसीरुद्दीन ने शनिवार रात चुगतई की लघु कथा घरवाली पर आधारित नाटक में अभिनय के बाद कहा कि आज रात का मेरा अभिनय मेरे जीवन का यादगार प्रदर्शन है। नाटक जानेमाने कार्यक्रम इस्मत आपा के नाम हिस्सा था जिसे शायर फैज अहमद फैज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया गया।
नसीरुद्दीन ने यह प्रस्तुति आलमआरा कला परिषद में अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह और पुत्री हिबा शाह के साथ दी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में कई थिएटरों और फिल्मों में काम किया लेकिन जो प्यार और प्रशंसा मुझे लाहौरवासियों से मिली उसे मैंने विश्व में कहीं भी अनुभव नहीं किया।
शाह परिवार ने चुगतई की लघु कथाओं छुई मुई, मुगल बच्चा और घरवाली में अभिनय किया। इनका निर्देशन अभिनेता नसीरुद्दीन की ओर से किया गया। तीनों ने चुगतई के लेखन की क्रांतिकारी शैली को अच्छी तरह से प्रस्तुत किया जिसके लिए उन्हें दर्शकों की खूब प्रशंसा मिली।
फैज अहमद फैज और विख्यात लेखक इस्मत चुगतई (1915-1991) के प्रशंसकों के साथ ही जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों ने नसीर के इस अभिनय का आंनद उठाया। तीनों ही कहानियां अलग-अलग तरह की थीं लेकिन वे सभी महिलाओं के मुद्दों और महिलाओं के प्रति पुरुष प्रधान समाज के व्यवहार से संबंधित थी।
काले रंग की शेरवानी और सफेद पायजामा पहने नसीरुद्दीन ने नाटकों का संक्षिप्त परिचय पेश किया। उन्होंने कहा कि मैं यह नाटक उपमहाद्वीप के महान लेखकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा नई पीढ़ी को उनके शानदार लेखनी से परिचित कराने के लिए कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि तीनों कहानियों को नाटक का रूप देते हुए एक भी शब्द बदला नहीं गया है। उन्होंने इस बात के लिए खेद जताया कि चुगतई की रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया लेकिन उनके अपने देश में उनकी भूमिका हाशिए पर रही।
उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों के बीच उनकी एकमात्र कहानी लिहाफ लोकप्रिय है जिसे आक्रामक माना जाता है।
नसीरुद्दीन ने शनिवार रात चुगतई की लघु कथा घरवाली पर आधारित नाटक में अभिनय के बाद कहा कि आज रात का मेरा अभिनय मेरे जीवन का यादगार प्रदर्शन है। नाटक जानेमाने कार्यक्रम इस्मत आपा के नाम हिस्सा था जिसे शायर फैज अहमद फैज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया गया।
नसीरुद्दीन ने यह प्रस्तुति आलमआरा कला परिषद में अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह और पुत्री हिबा शाह के साथ दी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में कई थिएटरों और फिल्मों में काम किया लेकिन जो प्यार और प्रशंसा मुझे लाहौरवासियों से मिली उसे मैंने विश्व में कहीं भी अनुभव नहीं किया।
शाह परिवार ने चुगतई की लघु कथाओं छुई मुई, मुगल बच्चा और घरवाली में अभिनय किया। इनका निर्देशन अभिनेता नसीरुद्दीन की ओर से किया गया। तीनों ने चुगतई के लेखन की क्रांतिकारी शैली को अच्छी तरह से प्रस्तुत किया जिसके लिए उन्हें दर्शकों की खूब प्रशंसा मिली।
काले रंग की शेरवानी और सफेद पायजामा पहने नसीरुद्दीन ने नाटकों का संक्षिप्त परिचय पेश किया। उन्होंने कहा कि मैं यह नाटक उपमहाद्वीप के महान लेखकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा नई पीढ़ी को उनके शानदार लेखनी से परिचित कराने के लिए कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि तीनों कहानियों को नाटक का रूप देते हुए एक भी शब्द बदला नहीं गया है। उन्होंने इस बात के लिए खेद जताया कि चुगतई की रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया लेकिन उनके अपने देश में उनकी भूमिका हाशिए पर रही।
उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों के बीच उनकी एकमात्र कहानी लिहाफ लोकप्रिय है जिसे आक्रामक माना जाता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल