छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
'मद्रास कैफे' से हैरान कर देंगी नरगिस: सरकार
मुम्बई, एजेंसी
First Published:02-01-13 04:39 PM
फिल्म 'रॉकस्टार' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी अब सुजीत सरकार की फिल्म 'मद्रास कैफे ' में नजर आएंगी। सुजीत का कहना है कि वह पत्रकार के किरदार से सबको हैरान कर देंगी।
सरकार ने एक मुलाकात में कहा, ''नरिगस इस पत्रकार के किरदार के लिए एकदम सही थीं और मैं कह सकता हूं कि वह इस फिल्म से सबको हैरान कर देंगी।''
पहले इस फिल्म का नाम 'जाफना' रखा गया था। 'मद्रास कैफे ' में नरिगस के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम नजर आएंगे। सरकार ने कहा, ''मैं आशा करता हूं कि दर्शक इस जोड़ी को पसंद करेंगे। मैं फिल्म की कहानी नहीं बता सकता, यह आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगी।''
सरकार ने 'यहां' और 'विकी डोनर' जैसी फिल्में बनाई हैं। 'मद्रास कैफे' की शूटिंग का पहला दौर पूरा हो गया है। शूटिंग दक्षिण भारत में की गई है। मार्च में मुम्बई, दक्षिण भारत और विदेश में शूटिंग की जाएगी।
सरकार ने बताया कि इस फिल्म में एक खास किरदार के लिए दक्षिण भारत के सुपरस्टार मोहनलाल को लेने की योजना है। उन्होंने कहा, ''हम उनसे बात कर रहे हैं। फिल्म में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके लिए हमें मोहनलाल की जरूरत है। हालंकि, अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।''
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
