खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
‘द डर्टी पिक्चर’ का प्रसारण टला, तुषार निराश
मुम्बई, एजेंसी
First Published:22-04-12 07:12 PM
टेलीविजन पर पहली बार दिखाई जाने वाली फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का प्रसारण टल गया है। फिल्म के एक अभिनेता ने यह जानकारी दी। दक्षिण फिल्मों की दिवंगत अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म से विद्या बालन ने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
फिल्म का प्रसारण रविवार को दोपहर 12:00 बजे और शाम 8:00 बजे सोनी चैनल पर किया जाना था। फिल्म में किरदार निभाने वाले तुषार कपूर के अनुसार फिल्म का प्रसारण रविवार को नहीं किया जाएगा। सोनी चैनल पर चल रही एक सूचना पट्टी में लिखा है कि अनिवार्य कारणों की वजह से आज ‘द डर्टी पिक्चर’ का प्रसारण नहीं किया जाएगा। आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। तुषार ने ट्विट किया, ‘वास्तव में यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जरूरी काट छांट और यूए प्रमाणपत्र मिलने के बाद भी ‘द डर्टी पिक्चर’ का आज सोनी टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।’
तुषार ने लिखा कि यह दुखद है कि अपने यर्थाथवादी मनोरंजन और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता होने के बावजूद विनियामक संस्था ने फिल्म के प्रसारण को टाल दिया है। फिल्म को भारतीय टेलीविजन पर दिखाने लायक बनाने के लिए उससे 56 बार काट-छांट की गई। वैसे फिल्म को व्यस्क प्रमाणपत्र मिला हुआ है।
36

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
अक समय था जब बरसात जसी फिल्म को इसीलिए "अ"सर्तीकते दे दिया गया क्योंकि उसमें नायिका ने अपना दुपट्टा उतार दिया था इत्य्नी गंदी फिल्म को भी राष्ट्रीय अवार्ड दिया जाता है |
By chaman (24th-April-2012 11:30:AM)
ऐसे प्रसारण टीवी पर नहीं होने भारतीय संस्कृति के खिलाफ है
By shashank (23rd-April-2012 06:49:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
