सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
अब दर्शकों को हंसाना चाहती हैं बेबो
मुम्बई, एजेंसी
First Published:08-12-12 11:21 PM
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘तलाश’ में संवेदनशील भूमिका निभाने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर दर्शकों के सामने हल्की-फुल्की हास्य किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। करीना अब ऐसी फिल्म के प्रस्ताव के इंतजार में हैं जिसमें वह अपने स्वाभाविक रूप को जी सकें।
एक साक्षात्कार में करीना ने बताया, ‘मैं अलग-अलग शैली की फिल्में करना चाहती हूं, सिर्फ कुछ नीरस किरदारों में सीमित नहीं होना चाहती। ‘तलाश’ में मेरी भूमिका बड़ी संवेदनशील थी, पर अब मैं दर्शकों के सामने एक अलग तरह के किरदार में आना चाहती हूं।’
अक्टूबर में करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से विवाह किया है और नए साल में वापस काम पर लौटने को पूरी तरह से तैयार हैं। जनवरी में करीना अभिनेता इमरान खान के साथ निर्देशक करण जौहर की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
फिल्म का पहला भाग बंगलूरू में फिल्माया जाना है। यह एक रोचक प्रेम कहानी है और करीना इस फिल्म से खुश हैं। वह कहती हैं, ‘मैं कुछ समय तक रहस्य रोमांच की फिल्में नहीं करने वाली। ‘तलाश’ जैसी फिल्म करना एक साहसिक फैसला था।’ करीना अच्छी कहानी और मजबूत पटकथा वाली फिल्मों में अलग-अलग किरदार करते रहना चाहती हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
