बुधवार, 19 जून, 2013 | 19:03 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
 
कीमोथेरेपी को लेकर घबराई हुई हैं मनीषा
मुम्बई, एजेंसी
First Published:02-01-13 07:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
कैंसर से जूझ रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला की हाल ही में सर्जरी की गई है और उनके मुताबिक वह न्यूयार्क में बुधवार को होने वाली अपनी पहली कीमोथेरेपी को लेकर काफी घबराई हुई हैं। लेकिन उनका कहना है कि वह इस चुनौती का साहस के साथ सामना करेंगी।

उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ''आज मेरी पहली कीमोथेरेपी है। घबराहट महसूस करने के साथ-साथ इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं। मैं प्रार्थना कर रही हूं और मां, पिता, कोई (भाभी), यूलिया से मिले सहयोग के प्रति कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। हालांकि, वह मुझसे दूर हैं लेकिन उनका प्यार व उनकी प्रार्थना मेरे साथ है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों आप सभी के प्यार और प्रार्थना के लिए आभारी हूं। प्यार और फिक्र से ज्यादा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।''

42 वर्षीय मनीषा ने 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'बाम्बे', 'दिल से' और 'लज्जा' जैसी फिल्में की हैं।

10 दिसम्बर 2012 को न्यूयार्क में उनकी पहली सर्जरी की गई थी जहां के अस्पताल से 11 दिन के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°