बुधवार, 19 जून, 2013 | 16:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मनीषा कोइराला को गर्भाशय कैंसर, न्यूयार्क में सर्जरी
मुम्बई, एजेंसी
First Published:06-12-12 09:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित हैं और न्यूयार्क में 10 दिसम्बर को उनकी सर्जरी होगी। बॉलीवुड अभिनेत्री को विश्वास है कि वह ठीक हो जाएंगी।

मनीषा के प्रबंधक सुब्रतो घोष ने आईएएनएस से कहा, ''गुरुवार को होने वाली सर्जरी स्थगित कर दी गई है। लेकिन कुछ जांच करने के बाद चिकित्सक ने इसे सोमवार को करने का फैसला किया है।''

मनीषा की सर्जरी गुरुवार को होने वाली थी। लेकिन उनके प्रबंधक सुब्रतो घोष ने आईएएनएस से कहा कि कुछ जांच करने के बाद चिकित्सकों ने इसे सोमवार (10 दिसम्बर) तक के लिए स्थगित कर दिया।

28 नवम्बर को उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके सेहत के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं और अब उनके कैंसर की पुष्टि कर दी गई है।

42 वर्षीय मनीषा ने गुरुवार फेसबुक पर बताया कि वह अपनी बीमारी के बारे में जानकर सदमे में थी लेकिन उन्हें यह विश्वास है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।

मनीषा ने लिखा, ''मेरे प्यारे मित्रो, आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अच्छी जगह और अच्छे लोगों के बीच हूं। आपके प्यार और दुआओं की वजह से मैं जल्द ठीक हो जाउंगी। मैं इसके बारे में जानकर स्तब्ध रह गई थी, लेकिन जिंदगी आश्चर्यो से भरी है।''

नेपाल के एक राजनीतिक परिवार से सम्बंध रखने वाली मनीषा का कहना है कि यह जिंदगी का हिस्सा है और वह अपने परिवार, मित्रों और प्रशंसकों को खुश देखना चाहती हैं।

फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मनीषा ने 'दिल से', '1942: ए लव स्टोरी' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं।

हाल ही में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत रिटर्न्‍स' से उनकी वापसी हुई थीं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°